हजारीबाग। हजारीबाग पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। इस बात की जानकारी एसपी मनोज रतन चौथे ने मंगलवार को पे्रस वार्ता कर दी। उन्होंने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी एक बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए कनहरी पहाड़ के इलाके में जमें हुए हैं। जिसके बाद छापामारी दल का गठन किया गया। इसी क्रम में चार अपराधियों को पुलिस ने कनहरी पहाड़ के पास एनएच 33 पर बने पुल के पूरब जंगल में धर दबोचा। गिरफ्तार अपराधियों में 22 वर्षीय शुभम कुमार, 22 वर्षीय सुमित राज, 19 वर्षीय प्रीतम कुमार जिला नालंदा बिहार के निवासी हैं। वहीं 27 वर्षीय विवेक कुमार इचाक जिला हजारीबाग का रहने वाला है। हालांकि इस दौरान तीन अपराधी जंगल का फायदा उठा कर भाग गए। इसमें फरार छोटू हजारीबाग के कटकमदाग स्थित रामनगर का रहने वाला है। पकड़े गए अपराधियों के पास से दो पीस देशी कट्टा, 8 एमएम का 4 जिंदा कारतूस, 9 एमएम का 2 जिंदा कारतूस, 4 मोबाइल, टाटा टिगोर कार, बुलेट बाइक और लोहे का भुजाली बरामद की गयी है। कहा कि पुलिस टीम फरार अपराधियों की धर पकड़ में जुटी है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse