3 पाकिस्तानी, 13 बांग्लादेशी समेत झारखंड में रह रहे 22 विदेशी नागरिकों को तत्काल भारत छोड़ने की हिदायत

 

रांची। झारखंड में वीजा की वैधता खत्म होने के बावजूद विदेशी नागरिकों के रहने का मामला सामने आया है। यही नहीं, ऐसे विदेशी नागरिकों को केंद्रीय गृह मंत्रालय से जारी गाइडलाइन के तहत नोटिस जारी किया गया है। नोटिस के मुताबिक, इन सभी 22 विदेशी नागरिकों को तत्काल भारत छोड़ने को कहा गया है। हालांकि वीजा की वैधता खत्म होने के बाद अधिकतर विदेशियों ने झारखंड पुलिस को यह जानकारी दी है कि उन्होंने वीजा अवधि बढ़ाने और लंबे समय का वीजा देने के लिए आवेदन दे रखा है। बता दें कि पिछले दिनों झारखंड सरकार ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को पत्र के जरिए बताया था कि रूस और जापान से रांची आये दो नागरिक लापता हैं। साथ ही बताया था कि चार बांग्लादेशी सहित पांच विदेशी नागरिकों ने आधार कार्ड बनवा लिया है, जबकि हजारीबाग में पाकिस्तान से आये नागरिक ने तो वोटर कार्ड भी बनवा लिया है। ये विदेशी नागरिक हैं रडार पर अनीका रहमान (पाकिस्ता‍न) तंजीम फातिमा (पाकिस्ता‍न) मोहम्मद अली नुमान (पाकिस्ताएन) नूरी अरशद हुसैन (बांग्लादेश) शिक्ता रानी भट्टाचार्य (बांग्लादेश) नाहिदा बेगम (बांग्लादेश) शमीमा सोहैल (बांग्लादेश) शबाना सरनावाल (बांग्लादेश) नूरुल्ला अखोंडजादा (बांग्लादेश) फरीदा खान (बांग्लादेश) शबनम खान (बांग्लादेश) समिउल्लाह खान (बांग्लादेश) हरिराम अग्रवाल (बांग्लादेश) भगवती देवी (बांग्लादेश) श्यामला कुमार बोस (बांग्लादेश) मौमिता सेन गुप्ता (बांग्लादेश) योकी कोहाता (जापान) सेजोंग क्वोन (रूस) सिलास चार्ल्स पॉल (यूएसए) शिब्ली रहमान (यूएसए) फातुमा सैनी येसुफ (इथोपिया) मार्क जे. डीब्रोरोवर (बेल्जियम)

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse