टीम एबीएन, हजारीबाग। भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक यादव के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को व्यवसायी सुनील गुप्ता की पुलिस कस्टडी में रहस्यमयी मौत की निष्पक्ष जांच करने की मांग की। साथ ही उपायुक्त नैंसी सहाय से मिलकर ज्ञापन सौंपा।
उपायुक्त से मिलने वालों में हरीश श्रीवास्तव, भैय्या अभिमन्यु प्रसाद, सुनील साहू, सुनील मेहता, राजेश सहाय, दामोदर सिंह, जयनारायण प्रसाद, रौशन कुमार, विनोद भगत, कुंवर मनोज सिंह, ऋषि शर्मा, श्रीकांत निराला, लक्ष्मण कुमार सिन्हा सहित अन्य शामिल थे।
उल्लेखनीय है कि व्यवसायी सुनील गुप्ता की गिरफ्तारी सदर थाना पुलिस ने की थी। इनकी मौत रहस्यमय तरीके से थाना में ही हो गई थी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse