टीम एबीएन, बरकट्ठा। एनआरएचएम कर्मी ने सोमवार से अपनी सेवा को बंद करते हुए सीएचसी बरकट्ठा के समक्ष अनिशिचितकालीन हड़ताल पर चले गए है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी कार्यालय के समक्ष अनुबंधित स्वास्थ्य कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर हड़ताल के क्रम में धरना पर बैठे। हड़ताली कर्मियों ने कहा कि नियमितीकरण समेत अन्य मांगों को लेकर हड़ताल में हैं। इस बार सरकार से मांगों को लेकर आरपार की लड़ाई होगी।
प्रथम फेज में धरना और दूसरे फेज में संघ के राज्यस्तरीय आमरण अनशन किया जायेगा। धरना में वीणा कुमारी राणा, सुमन सिन्हा, किरण कुमारी, गुलनाज खातून, आरती देवी, मेनका कुमारी, बबिता कुमारी, सीमा कुमारी समेत आदि एएनएम व स्वास्थ्य कर्मी शामिल थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse