टीम एबीएन, बरही। बरही अनुमंडलीय अस्पताल के एनएचएम और जेएसएसीएस पारा मेडिकलकर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए है। उन्होंने अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ प्रकाश ज्ञानी को अपने नियमितीकरण को लेकर ज्ञापन सौंपा। कहा कि 16 जनवरी को सभी एनएचएम, जीएनएम, लैब टेक्नीशियन, फार्माशिष्ट एवं एक्स रे टेक्नीशियन मुख्यमंत्री आवास घेराव का कार्यक्रम प्रस्तावित था।
वार्ता नही होने के कारण 17 जनवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल रहेंगे। मौके पर विष्णु कुमारी, मो शमशाद अली, इंदु सिन्हा, कुमारी संजू रानी, कुमारी संगीता सिन्हा, संजू प्रकाश सिंह, कविता कुमारी, ज्योति कुमारी, ममता कुमारी, नीलिमा कुमारी, प्रेमलता सिन्हा, विभा कुमारी, मंजुला कुमारी, शांति कंडुलना, द्रौपदी कुमारी, कुमारी सुनीता, आशा कुमारी, सविता कुजुर, सौरभ राज, मिथिलेश चन्द्र रंजन समेत अन्य एनएचएम कर्मी मौजूद थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse