एम्बिशन में विज्ञान प्रदर्शनी, विद्यार्थियों ने विज्ञान से संबंधित विभिन्न मॉडलों से दिखायी अपनी प्रतिभा

 

टीम एबीएन, विष्णुगढ़। विष्णुगढ़ प्रखंड के अखाड़ा चौक स्थित एम्बिशन पब्लिक स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का उद्घाटन चेडरा पंचायत के मुखिया निर्मल कुमार, विद्यालय अध्यक्षा सुनैना दुबे,राजेश कुमार दुबे, विद्यालय निदेशक विवेक कुमार, प्रधानाचार्य राजेश कुमार मंडल के द्वारा संयुक्त रूप से  करते हुए कहा कि आज का युग विज्ञान का युग है।

वैज्ञानिक सोच, अभिरुचि, जागरूकता एवं नए विचारों को विकसित करने में विज्ञान प्रदर्शनी का बहुत महत्वपूर्ण योगदान होता है। इससे छात्रों में प्रतिस्पर्धा की भावना के साथ-साथ वैज्ञानिक दृष्टिकोण का भी विकास होता है। विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने चुंबकीय शक्ति, स्मार्ट बिष्णुगढ़, ऑटोमेटिक स्ट्रीट लाइट, रूम हीटर, हाउस वॉटरफॉल, जल संरक्षण, सौर्य परिवार, वर्षा जल संचयन, आधुनिक कृषि पद्धति आधुनिक यातायात प्रणाली, सड़क सुरक्षा, आधुनिक सिचाई पद्धति, सोलर फैन, जल चक्र, सोलर कूलर, श्वसन तंत्र प्रणाली, स्मार्ट सिटी, डीएनए आधारित एवं जीवन को सरल तथा सुगम बनाने में उपयोगी तकनीकों पर अनेक मॉडलों का निर्माण कर उनका प्रदर्शन किया। 

विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए विभिन्न आकर्षक एवं महत्वपूर्ण मॉडलों की सभी अतिथियों और अभिभावकों ने खूब प्रशंसा कर उत्साहवर्धन किया। सौ से भी अधिक संख्या में विद्यार्थीयों ने इस प्रदर्शनी में भाग लिया। निर्णायक मंडली ने सर्वश्रेष्ठ मॉडल के रूप में कक्षा सेवन के छात्र अमन कुमार गुप्ता और ऋषि कुमार के द्वारा बनाए गए हाइड्रोलिक डंपर एंड गैरेज,  कक्षा आठ के विद्यार्थियों द्वारा बनाया गया स्मार्ट विष्णुगढ़, कक्षा तीन से लव मिश्रा के द्वारा बनाया गया पवन चक्की का चयन कर मेडल और ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया गया। 

इसके अतिरिक्त इस विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यालय के सभी शिक्षकों का भी बहुत महत्वपूर्ण योगदान रहा। मौके पर  विद्यालय के निदेशक विवेक कुमार, प्रधानाचार्य राजेश कुमार मंडल, उपप्राचार्य कृष्ण कुमार वर्मा, सहायक शिक्षक रोहित कुमार वर्मा, सुशांत कुमार पाठक, रुपाली देवी, आकाश कुमार, राजेश कुमार रजक,शशि सुमन, नितिन कुमार, सुष्मिता प्रिया, लक्ष्मी कुमारी, कोमल कुमारी, प्रिया दुबे, खुशबू कुमारी, रिया कुमारी, निशा कुमारी,  समेत सैकड़ो विद्यार्थी और अभिभावक उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse