टीम एबीएन, रांची। राजधानी के नगड़ी थाना क्षेत्र स्थित आईआईएम हॉस्टल में शिवम पांडे नाम के छात्र का शव बरामद किया गया है। शिवम का शव फांसी के फंदे से लटकी हुई अवस्था में मिला है लेकिन उसके दोनों हाथ बंधे हुए हैं। इस मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। हत्या और आत्महत्या दोनों ही बिंदुओं पर मामले की तफ्तीश की जा रही है।
हॉस्टल में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी पुलिस खंगाल रही है। शिवम उत्तर प्रदेश के बनारस का रहने वाला था। इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट के छात्र शिवम पांडे का शव इंस्टिट्यूट के नयासराय स्थित हॉस्टल के कमरे से बरामद किया गया है। शिवम का शव उसके रूम से ही फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला। उत्तर प्रदेश के बनारस के रहने वाले शिवम पांडे हॉस्टल के कमरा नंबर 505 में अकेले ही रहता था। शिवम का शव जिस हालत में मिला है वह संदेहास्पद है, उसके दोनों हाथ आगे की तरफ से बंधे हुए थे।
मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शिवम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse