ग्रीन कार्ड आवेदकों की कुछ श्रेणियों लिए प्रीमियम सुविधा का होगा विस्तार

 

  • बाइडन प्रशासन ने की घोषणा

एबीएन सेन्ट्रल डेस्क। अमेरिका में स्थायी रूप से बसने का सपना देखने वालों के लिए अच्छी खबर है। राष्ट्रपति जो बाइडन प्रशासन ग्रीन कार्ड आवेदकों की कुछ महत्वपूर्ण श्रेणियों और वीजा की कुछ श्रेणियों के लिए प्रीमियम सुविधा का विस्तार करने जा रहा है। यह घोषणा खासकर ऐसे आवेदनों के लिए की गयी है, जो विदेशी छात्रों के प्रशिक्षण से संबंधित हैं।

जानकारी के मुताबिक, ग्रीन कार्ड के ईबी-1 और ईबी-2 आवेदनों की प्रीमियम प्रोसेसिंग के साथ इन श्रेणियों का विस्तार विभिन्न चरणों में किया जायेगा। संयुक्त राज्य नागरिकता और आप्रवासन सेवाओं की ओर से कहा गया है कि यह पहले से दायर सभी फॉर्म आई-140 याचिकाओं, उन्नत डिग्री वाले व्यवसायों के सदस्य के रूप में ई21 वर्गीकरण या राष्ट्रीय ब्याज छूट (एनआईडब्ल्यू) के अतिरिक्त होगा।

बाइडन प्रशासन ने कहा है कि ग्रीन कार्ड पाने के लिए अपने आवेदन को तेज करने के लिए आवेदकों को 2500 अमेरिकी डॉलर का भुगतान करना होगा।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse