कोडरमा : अच्चुतम केशवं कृष्ण दामोदरम् नारायणं जानकी बल्लभम... पर झूमे श्रद्धालु

 

  • श्याम शरण में आजा रे ... के तत्वाधान में भक्ति संध्या का किया गया आयोजन 
  • कलयुग में खूब पूजे जा रहे हैं हारे का सहारा का बाबा श्याम हमारा : शालिनी

टीम एबीएन, कोडरमा। नगर के धार्मिक संगठन श्याम शरण में आजा रे के तत्वाधान में नंदी बाबा चौके के समीप रवि कपिसमें रणधीर कपसिमें के निवास स्थल पर भजनों का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर बाबा श्याम का अलौकिक श्रृंगार  विपुल चौधरी के नेतृत्व में हुआ। विभिन्न देवी-देवताओं दरबार आकर्षण का केन्द्र बिन्दु रहा एवं ज्योेत का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में पूजा अर्चना रणधीर कपसिमें व बबीता कपसिमें यजमान के रूप में शामिल हुए जबकि पूजा अर्चना पंडित गौतम पांडेय ने करायी। कार्यक्रम में सर्वप्रथम गणेश वंदना राकेश राजपुत ने की। कार्यक्रम में रूप में पूर्व जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता, किडजी की निर्देशक ब्यूटी सिंह, प्रो राखी भदानी शामिल हुई। वहीं बतौर अतिथि के रूप में जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता ने कहा कि कुुरूक्षेत्र में रण से पहले भीम पौत्र वीर बरबरिक के द्वारा शीश का दान के बाद भगवान कृष्ण के द्वारा दिये गये अपने श्याम नाम से कलयुग में खुब पूजे जाने एवं हारे का सहारा का वरदान मिला।

कलयुग बढ़ने के साथ मनोकामना पूर्ण होने पर बाबा श्याम के भक्तों की संख्या सैकडों के वजह लाखों में पहुंच गयी है और झुमरी तिलैया में श्याम शरण में आजा रे घर-घर और गली-गली में श्याम के गुणगान को लेकर मासिक अरदास कार्यक्रम के जरिये गायकों को बेहतर मंच देने का कार्य कर रहा है।

उन्होेंने इस अवसर पर अच्चुतम केशवं  कृष्ण दामोदरम्  नारायणं जानकी बल्लभम, कौन कहते हैं भगवान खाते नहीं बेर शबरी के जैसे खिलाते नहीं ....की प्रस्तुति पर श्रद्धालु भक्त भक्ति के सागर में गोता लगाते रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन मनोज लडढा एवं संजय अग्रवाल ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर भजन गायक रवि दाहिमा ने श्याम तेरे भक्तों को तेरा ही सहारा है... नवीन पांडेया अगर तुने दया का हाथ न धरा होता... नंद किशोर शर्मा लडडू गोपाल मेरा लडडु गोपाल... पंकज केशरी बोलो जय श्री श्याम... नवीन सिन्हा ओ बाबा इतनी कृपा बरसाये रखना मैं गाता रहूं... गिरधारी सोमानी गरीबों के दाता तुम हो मुरारी... आनन्द जैन सुवटा रे सुवटा बाबा नगरी के जा बाबा जी जाकर म्हारो सदेशा ले जा... प्रदीप कंदोई ने जीत गया मैं श्याम... आनन्द सिंह मेरे सिर पर रख दो अपने दोनों हाथ देना है तो दीजिए जनम जनम के साथ... राकेश कपसिमे श्री कृष्ण गोविन्द हरे मुरारी.... जैसे भजनों पर भक्तजनों को घंटों झूमते रहे।

कार्यक्रम के दौरान बाबा का खजाना के तहत हाजरी लगाने वाले श्रद्धालु भक्त माहुरी समाज के अध्यक्ष मुन्ना भदानी, अंश कुमार गया को बाबा का खजाना के रूप में तीन बाण की तस्वीर दी गयी। वहीं अगला मासिक अरदास कीर्तन का ड्रा विशाल कपसिमे का निकला।

भजन के मौके पर पप्पु सिंह, आनन्द कुमार,  विपुल चौधरी, संजय शारदा, अरविन्द चौधरी, संतोष लडढा, यश दाहिमा, विशाल कपसिमे, जय दाहिमा, उमंग कंदोई विवेक सहल, दिपेश जेठवा, विवेक सहल महावीर खेतान, संजु पिलानियां, विष्णु चौधरी, संजय नरेडी, पंकज तरवे, संजय भोजनवाला, मिलन शाहवादी, अभिनाष कपसिमे, भोलु तरवे, मनोज चौधरी, विमल पचीसिया, राजेश भदानी, विभुतिकांत सिंह कौतये, विशाल भदानी आर्यन हर्ष राज, विशाल सिंह, कृत्रिका मोदी, नीशा अग्रवाल, जुली दाहिमा, नीतु जोशी, कुमकुम भदानी, संगीता जेठवा, सुनीता सलुजा, सीमा सहल, आशा देवी, रेखा भदानी, मनोरमा भदानी, सरिता कपसिमे, मंजु देवी, मधु सिंह, कुसुम चौधरी, पुनम भदानी सहित कई श्रद्धालु भक्त कार्यक्रम का समापन आरती एवं श्याम स्तुति के साथ हुई।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse