जहां रिश्ता बन गया, वहां कमी देखना बंद कर दें, रिश्ता बहुत मजबूत रहेगा : राजन जी महाराज

 

  • हरमू मैदान में श्री राम कथा का द्वितीय दिवस
  • सेवक का आचरण ही समाज में चरित्र को दर्शाता है : राजन जी महाराज

टीम एबीएन, रांची। रांची के हरमू मैदान में आयोजित रामकथा के दूसरे दिन की कथा के मुख्य यजमान प्रेमचंद श्रीवास्तव, पत्नी उर्मिला श्रीवास्तव श्री अशोक श्रीवास्तब व यजमान सुशील गुप्ता, राजेश शर्मा ने पूरे परिवार के संग व्यास पूजन, गुरु पूजन भजन व माल्यार्पण कर श्री राजन महाराज जी का अभिनंदन और स्वागत किया। सायं आरती मुख्य यजमान के साथ श्री मनीष साहू व उनके परिवार के सदस्यों ने की।व्यास पीठ पर विराजमान परम पूज्य श्री राजन जी महाराज जी ने कथा स्थल में उपस्थित सभी श्रोताओं का अभिवादन किया।

भजन से प्रारंभ हुआ कार्यक्रम : शंकर तेरी जटा से बहती है गंग धारा... शिव नाम जो उतारे सब पाप दोष तारे...। उन्होंने कहा कि जीवन में अपनी और किसी को भी आकर्षित करना है, तो राम बनो या काम से उसे अपनी ओर आकर्षित करो। भगवान के प्रेम की बात को उन्होंने इस तरह समझाया की लकड़ी के घर्षण से जब अग्नि प्रकट हो जाती है तो समझ लो प्रेम के घर्षण से भगवान प्रगट हो जाते हैं। भगवान केवल और केवल अपने भक्तों के कारण आते हैं। अधर्मी जब अत्याचार करने लगते हैं तब प्रभु अवतार लेकर उनका विनाश करते हैं। जो संतों पर, भगवान के भक्तों पर, गौ माता पर, ब्राह्मणों पर अत्याचार करते हैं उनका विनाश होना सुनिश्चित है। 

भगवान की महिमा बताते हुए उन्होंने कहा भगवान के पांच प्रकार के अवतार है। उन्होंने कहा बुद्धिमान व्यक्ति कभी नकारात्मक चर्चा नहीं कर सकता समाज में हमेशा सकारात्मक विचार दौड़े, इस पर हम लोगों को विचार करना चाहिए।प्रसंग पर चर्चा कर कहा कि  आप किसी को यह ना बोले कि आप झूठ बोल रहे है बल्कि आप उन्हें यह बोले कि आप सत्य नहीं बोल रहे है। उन्होंने ज्ञान की परिभाषा को समझाते हुए बताया भगवान ज्ञान से नहीं मिलते बल्कि प्रेम से अवश्य मिलते  है। शिव के विवाह की चर्चा करने के क्रम में उन्होंने बताया।दहेज विवाह की प्रथा है उसका विरोध नहीं करना चाहिए। लेकिन दहेज मांगने की प्रथा जो है उसका विरोध होना चाहिए। 

भगवान के विषय में बताते हुए कहा कि भगवान का कोई आकार नहीं भगवान निराकार है। भगवान भक्त के अनुरूप ही उन्हें दर्शन देते हैं।उन्होंने शंकर पार्वती के विवाह पर चर्चा की। श्री राजन जी महाराज  जी ने कहा कि किसी के सालगिरह पर जन्मदिवस पर बुके लेकर ना जाए बल्कि हमारे 18 पुराण है। एक ग्रंथ को लेकर आप उपहार के रूप में उनके यहां जाएं इस ग्रंथ को उन्हें दें अगर उस ग्रंथ के एक अध्याय को भी वह पढ़ेंगे तो जीवन उनका सफल होगा। जो भी व्यक्ति अयोध्या नहीं गया है भगवान की नगरी जाकर देखे। भगवान श्री राम के जन्मोत्सव के प्रसंगों पर चर्चा किए भगवान विराट रूप में प्रकट हुए भगवान का उत्सव मनाया गया लोगों ने भगवान के दर्शन किये। 

भजन अवध में आनंद भयो, जय रघुवर लाल की जय कन्हैया लाल की... के साथ पूरा पंडाल राम के जन्म पर झूम उठा। फूलों की वर्षा हुई, लोगों के बीच खिलौने और टॉफियों का वितरण किया गया। आज पूरा पंडाल बैलून से और फूलों से सजाया गया था। पूरा पंडाल भगवान राम के जन्म उत्सव पर नृत्य कर उठा और तालियों से भगवान के स्वागत आगमन का स्वागत किया इस अवसर पर भगवान की झांकी भी रखी गयी थी। मुख्य यजमान के द्वारा पूजन किया गया। 

इसके पूर्व मंच पर मदन लखोटिया, दीपक सरावगी, संजीव विजयवर्गीय, साजन पडिया, सूरजभान सिंह सहित कई लोगों ने महाराज श्री से आशीर्वाद प्राप्त किया। कथा स्थल महाराज श्री कुछ देर रुके  लोगों ने महराज श्री से मिलकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। आयोजन समिति के प्रवक्ता प्रमोद सारस्वत ने बताया की कल की कथा में भगवान के बाल लीला के प्रसंग का सुंदर वर्णन सुनेंगे। श्री सारस्वत ने सभी लोगों से आग्रह किया भगवान की लीला को अवश्य सुने। 

श्री सारस्वत ने रांची की  सभी धार्मिक और सामाजिक संस्था व धर्म प्रेमियों से आग्रह किया है कि 2:00 बजे से प्रारंभ होने वाली कथा में आप समय से पूर्व आवे और आकर अपना स्थान ग्रहण कर श्री राजन जी महाराज के मुखारविंद से श्री राम कथा की अमृत वर्षा का हरमू मैदान में आकर अवश्य आनंद लेवे और पूण्य अर्जित करें। 

कथा स्थल में मुख्य संयोजक प्रकाश धेलिया, संयोजक मनीष साहू, बसंत शर्मा, नेमी अग्रवाल, मुकेश काबरा, प्रमोद सारस्वत सजन पडिया, दीपक पाठक, दीपक सराओगी, बनवारी राजू पोद्दार, जितेंद्र सिंह, राजू यादव आशुतोष दिवेदी सहित काफी संख्या में सदस्य अपनी सेवा दे रहे है। उक्त जानकारी आयोजन समिति के प्रवक्ता प्रमोद सारस्वत ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse