झारखंड को 12 फरवरी तक मिल जायेगा नया डीजीपी

 

  • यूपीएससी ने भेजे हैं तीन नाम

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में नये डीजीपी का नाम अगले महीने की 12 फरवरी को घोषित हो जायेगा। इस बात की जानकारी हेमंत सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को दी है।

12 फरवरी को मिलेगा राज्य को नया डीजीपी : दरअसल, पिछले 5 जनवरी को यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन ने 3 नाम चुने थे, जिसमें से कोई एक डीजीपी बनेगा। बता दें कि राज्य के वर्तमान डीजीपी और 1987 बैच के आईपीएस अधिकारी नीरज सिन्हा आगामी 11 फरवरी को सेवानिवृत्त हो रहे हैं, जिसके चलते 12 फरवरी को राज्य को नया डीजीपी मिलेगा।

गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट में एक अवमानना याचिका दाखिल की गई है, जिसमें बताया गया है कि नीरज सिन्हा 31 जनवरी 2022 को रिटायर होने के बाद भी पद पर बने हुए हैं। मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ की अगुवाई वाली पीठ ने इस याचिका पर सुनवाई करते हुए राज्य में डीजीपी की नियुक्ति पर हो रही देरी में झारखंड सरकार के पक्ष पर गौर फरमाया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse