एबीएन सेंट्रल डेस्क। दिल्ली में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक खत्म हो चुकी है। भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने बैठक के बाद यह भी बताया कि इस दौरान किन बातों पर चर्चा हुई। रविशंकर प्रसाद की बातों का लब्बोलुआब समझें तो भाजपा की निगाह 2023 में नौ राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों और उसके बाद 2024 के लोकसभा चुनाव पर है।
जाहिर सी बात है कि 2024 के आम चुनावों के लिए 2023 में नौ राज्यों के विधानसभा चुनाव सेमीफाइनल सरीखे हैं। दिलचस्प बात है कि इन नौ राज्यों में कई जगहों पर भाजपा सत्ता में है और कई जगहों पर सत्ता में वापसी की योजना भी बना रही है।
आइये सबसे पहले बात करते हैं उन राज्यों की जहां पर साल 2023 में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इन राज्यों में- मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, त्रिपुरा, तेलंगाना, मेघालय, नगालैंड और मिजोरम हैं। अगर इन राज्यों में सत्ताधारी दलों की बात करें तो एमपी, कर्नाटक और त्रिपुरा में भाजपा शासन है, जबकि मेघालय और त्रिपुरा में भाजपा गठबंधन है।
वहीं, छत्तीसगढ़ और राजस्थान दो ऐसे राज्य हैं, जहां भाजपा फिर से सत्ता में वापसी की राह देख रही है। अगर बात करें भाजपा के मिशन 2024 की तो वह एक बार फिर से केंद्र में सत्ता में आना चाहती है। ऐसे में लोकसभा का सेमीफाइनल माने जा रहे 2023 के विधानसभा चुनावों में अच्छा प्रदर्शन उसके लिए काफी अहम होगा।
अब बात करें इन राज्यों में लोकसभा सीटों की तो यहां कुल 116 सीटें हैं। इनमें सबसे ज्यादा मध्य प्रदेश में 29, कर्नाटक में 28 और राजस्थान में 25 लोकसभा सीटें हैं। अन्य प्रदेशों में तेलंगाना 17, छत्तीसगढ़ 11, त्रिपुरा 2, मेघालय 2, नागालैंड 1 और मिजोरम एक लोकसभा सीट वाला प्रदेश है। इन 116 सीटों पर बेहतर प्रदर्शन के लिए भाजपा को सभी नौ राज्यों पर फोकस करना होगा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse