टीम एबीएन, टाटीझरिया। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में सोमवार को ग्राम सभा आयोजित कर योजनाओं का चयन किया गया। डहरभंगा पंचायत के शिव मंदिर परिसर बौधा में, धरमपुर पंचायत के जरूवाडीह में, झरपो पंचायत के लोधी में, टाटीझरिया के बेरहो में, डुमर के केशोडीह में स्थानीय मुखिया की अध्यक्षता में आम सभा हुई।
इसमें पंचायत के जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर चयन किया गया। मुखिया रेखा देवी, कांति देवी, शिबू प्रसाद सोनी, सुरेश यादव, ममता देवी ने बताया कि ग्राम पंचायत में पंचायती राज अधिनियम के तहत गांव के सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए योजनाओं को धरातल पर कार्य करने का निर्णय लिया गया। ग्राम पंचायतों में जीपीडीपी के माध्यम से योजनाओं का चयन करना अनिवार्य है।
बताया गया कि सरकार द्वारा पंचायतों को मिलने वाली राशि अब ग्राम पंचायत विकास योजना के आधार पर दिया जाएगा। ग्राम सभा में मुख्य रूप से मनरेगा, स्वास्थ्य, पीसीसी, पेयजल आदि योजना पर विस्तृत रूप से चर्चा कर लोगों को जानकारियां दी गई। मौके पर वार्ड सदस्य, रोजगार सेवक, व अन्य उपस्थित रहे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse