टीम एबीएन, टाटीझरिया। प्रखंड के डुमर पंचायत अंतर्गत खेरिका आदिवासी टोला में जंगल में पहली बार वृक्षो में लाल डोर बांध बुधवार को रक्षाबंधन किया गया। अहले सुबह से ही मुखिया प्रतिनिधि सुजित रजक व वन सुरक्षा समिति के अध्यक्ष गणेश यादव के नेतृत्व में पेड़ों में रक्षा सूत्र बांधा गया। सबसे पहले गांव की महिलाओं ने वृक्षों के नीचे धूप, अगरबती, प्रसाद चढ़ाकर प्रार्थना की। इसके बाद वृक्ष की डालियों पर रक्षासूत्र बाधे गये।
मौके पर लोगों ने कहा कि वनों को तेजी से नष्ट होने से कई गंभीर बीमारी तेजी से पनप रहा। ऐसे में हमें वनों को अभियान के तहत संरक्षण करने की आवश्यकता है। अगली बार इस स्थान पर रक्षाबंधन धुमधाम से मनाया जायेगा। मौके पर पंसस प्रतिनिधि कृपाशंकर पांडेय, मुबारक अंसारी, सोनु सिंह, दिलीप सिंह, सुरजदेव मांझी, मनीष पांडेय, महादेव पांडेय समेत अन्य लोग उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse