टीम एबीएन, इचाक (हजारीबाग)। इचाक के बोंगा और गोबर बंदा पंचायत में सुखाड़ की जांच पड़ताल केंद्रीय टीम द्वारा किया गया। इसमें केंद्र से आए हुए टीम के सदस्यों के द्वारा उपस्थित किसानों और जनप्रतिनिधियों के साथ खेतों में जाकर मुआयना किया गया। खरीफ मौसम से लेकर आज तक जो फसल उत्पादन हुआ या नहीं इस पर गहन जांच पड़ताल की गई। जिसमें इचाक प्रखंड के दोनों पंचायतों के गांव में सुखाड़ पूर्ण रूप से हो पाया।इस संबंध में किसानों से गहन पूछताछ भी किया गया। जैसे कि खेतों में धान की बुवाई किए थे। किसानों के द्वारा स्पष्ट कहा गया कि धान की बुवाई नहीं हो पाया।
वर्षा समय पर नहीं होने के कारण धान की बुवाई नहीं हो पाया। कहीं-कहीं बारिश नहीं होने के कारण पानी बताकर अर्थात कुआं से सिंचाई कर, नल से सिंचाई कर के कुछ जगहों पर कुछ खेतों में खेती किया गया था परंतु वह भी सूख गया। साथ में जांचकतार्ओं के द्वारा पूछा गया कि 1 एकड़ में कितना नुकसान हुआ है किसानों को। किसानों के द्वारा बताया गया कि 20 से ?25000 तक नुकसान हुआ है। या उससे अधिक नुकसान हुआ है।
पुरा इचाक प्रखंड पूर्ण रूप से कृषि पर ही निर्भर हैं क्योंकि यहां कोई उद्योग धंधा नहीं है। इसलिए कर्ज लेकर तथा अन्य माध्यमों से खेती बारी करते हैं परंतु सुखाड़ के कारण स्थिति दयनीय हो गया है। कई लोग पलायन की स्थिति में है। दिल्ली मुंबई गुजरात इत्यादि यहां से प्लान कर रहे हैं। सिंचाई का साधन नाम मात्र है जहां नदी है वहीं से किसी तरह से सिंचाई अल्प मात्रा में हो पाती है। केंद्रीय टीम के जांचकतार्ओं के द्वारा कई तरह की प्रश्न किए गए जिसका किसानों ने जवाब देकर पूर्ण रूप से जांचकर्ता को संतुष्ट कीए।
सुखाड़ की स्थिति पाई गई इस जांचकर्ता टीम में केंद्र से आए पदाधिकारी डॉक्टर मान सिंह रावत विकास निदेशालय पटना, एस सिंह मीणा अनुसंधान अधिकारी नीति आयोग, करण चौधरी उपनिदेशक कृषि और किसान कल्याण विभाग, रांची से आए पदाधिकारी गण मुकेश कुमार सिन्हा उपनिदेशक सामान्य कृषि निदेशालय रांची, आशुतोष कुमार सहायक कृषि निदेशक कृषि निदेशालय रांची, हजारीबाग से आए पदाधिकारी गण राजीव कुमार मिश्रा जिला कृषि पदाधिकारी, विल्सन हुजूर जिला कृषि अभियंता पदाधिकारी, राहुल राज जिला योजना मूल्यांकन पदाधिकारी। जिला परिषद अध्यक्ष उमेश मेहता, जिला परिषद सदस्य पूर्वी इचाक रेनू देवी, उप प्रमुख सत्येंद्र मेहता, बोंगा पंचायत के मुखिया उमेश मेहता, सांसद प्रतिनिधि भागवत मेहता, वरिष्ठ नेता बटेश्वर मेहता, 20 सूत्री अध्यक्ष मनोहर राम, प्रमुख प्रतिनिधि सिकंदर रविदास, मुखिया गोबर बंदा पंचायत के रंजीत कुमार मेहता, डुमरौन पंचायत मुखिया चौहान महतो, पंचायत समिति सदस्य सतेंद्र मेहता, प्रखंड कृषि पदाधिकारी विनोद कुमार रवि, राजस्व कर्मचारी मनोज कुमार जनसेवक माहे लक्का, इंदु शेखा, बीटीएम पुष्पा कुमारी समेत कई लोग उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse