हजारीबाग : कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी व प्रदेश अध्यक्ष का हजारीबाग में भव्य स्वागत

 

टीम एबीएन, हजारीबाग। जिला कांग्रेस के अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार यादव के नेतृत्व में प्रदेश से हजारीबाग आए अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के राष्ट्रीय महासचिव सह झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रभारी अविनाश पाण्डेय, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर तथा ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम साहब के हजारीबाग आगमन पर पुराना बस स्टैंड चौक पर पुष्प गुच्छ भेट कर व फुलमालाओं से भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी प्रदेश अध्यक्ष ग्रामीण विकास मंत्री ने अमर शहीद बिरसा मुंडा के प्रतिमा माल्यार्पण किया। इसके बाद सर्किट हाउस में कार्यकतार्ओं से मिलकर लोक नायक जय प्रकाश कारा में पूर्व विधायक ममता देवी से मिलकर उनका कुशल क्षेम जाना। 

इसके पश्चात जय जवान जय किसान के नारे से एक अलग जोश उत्पन्न करने वाले तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 57 वीं पुण्यतिथी पर जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में इन्द्रपुरी स्थित उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनहे भावभीनी श्रद्धासुमन अर्पित की गयी। 

मौके पर पूर्व मंत्री योगेन्द्र साव बड़कगांव की विधायक अम्बा प्रसाद प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो, प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी गजेन्द्र सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष भीम कुमार जय शंकर पाठक प्रदेश महासचिव विनय सिन्हा दीपू, बिनोद कुशवाहा, ज्योति सिंह मथारू पूर्व जिला अध्यक्ष जवाहर लाल सिन्हा, अवधेश कुमार सिंह, आरसी प्रसाद मेहता, अशोक देव, अदिब रिजवी, शशि मोहन सिंह, संजय गुप्ता, मीडिया प्रभारी निसार खान नगर अध्यक्ष मनोज नरायण भगत युवा कांग्रेस के अध्यक्ष प्रकाश कुमार यादव, बिनोद यादव, बिनोद सिंह, कृष्णा किशोर प्रसाद, मनोज मोदी, बाबर अंसारी, गुड्डू सिंह, सरयू यादव, अनिल कुमार उपाध्याय, कुमारी बाखला, कौलेश्वर प्रजापति, राजीव कुमार मेहता, सुरजीत नागवाला, साजिद अली खान, परवेज आलम, डॉ प्रकाश कुमार, डॉ. दीपक बंधू, बेबी देवी, मनिषा टोप्पो, कोमल कुमारी, रविन्द्र गुप्ता, अजित सिंह, गौतम कुमार मेहता, अब्दुल मनान वारसी, लाल मोहन रविदास, विशेश्वर चौबे, बीसी मिश्रा, डॉ पीएम सिन्हा, विश्वास पासवान, मकसुद आलम, निजामुद्दीन अंसारी, राजू चौरसिया, ओमप्रकाश, मिथिलेश दुबे, रघु जायसवाल, कैलाश पति देव, अजय कुमार गुप्ता, प्रदीप मिश्रा, केडी सिंह, ललितेश्वर प्रसाद चौधरी, दिलीप कुमार रवि, कजरू साव, जावेद इकबाल, अनवर हुसैन, दिलदार अंसारी, सोनू वर्मा, शिव नंदन साहू, असगर अली, मो. जमाल, अजय राणा, उपेन्द्र कुशवाहा, राम कुमार पटेल, संजय तिवारी, सलीम रजा, हाजी तब्बसुम, सुदेश महतो, विरेन्द्र कुमार सिंह, सुनिल सिंह राठौर, गोविंद राम, चंदन गुप्ता, राजेश गुप्ता, इजहार हुसैन, विजय कुमार सिंह, मनोहर यादव, प्रतिमा देवी, सीडी सिंह, सदरूल होदा, अजय मेहता, दीपक गुप्ता, अर्जुन सिंह, अनूज सिंह, अनिल भूईंया, कृष्ण कुमार सिंह, सैयद अशरफ अली, मो. रब्बानी, अनिल वर्मा, भैया असीम कुमार, जुबैर खान, अजय प्रजापति, शमशेर आलम, रिशू वर्मा, मो. शौकत, पप्पू यादव, वाहिद हुसैन, विकेश कुमार, मो. असलम, अशोक सिंह, गणेश मेहता, हैदर अली, सुनिल साव के अतिरिक्त सैकड़ो कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल थे। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी निसार खान ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse