टीम एबीएन, बड़कागांव। झामुमो प्रखंड कमेटी ने पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष आदरणीय दिशोम गुरु शिबू सोरेन का 79वां जन्मदिवस सोनी धर्मशाला में मनाया। झामुमो प्रखंड अध्यक्ष किशोर राणा ने कहा कि प्रखंड समिति के कार्यकर्ता प्रत्येक वर्ष की भांति इस बर्ष भी बाबा का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ केक काटकर मनाया और भगवान से दुआ किया बाबा का उम्र लंबा हो एवं बेहतर स्वस्थ रहे, जिससे राज्य का नेतृत्व और बेहतर एवं कुशल होगा।
माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राज्य के जनता का हित में काम कर रही है जो विगत 20 वर्षों से राज्य की जनता को हक अधिकार नहीं मिला था वह अधिकार 1932 खतियान लागू कर माननीय मुख्यमंत्री ने राज्य के 3 करोड़ 50,000 जनता को एक सच्चे झारखंडी का पहचान देने का काम किये हैं।
मौके पर उपस्थित प्रखंड सचिव वासुदेव यादव, प्रमुख प्रतिनिधि हेमंत भुइयां, पूर्व जिला सचिव राकेश मिश्रा, पूर्व प्रखंड सचिव नंदकिशोर भुइयां, संजय भुइयां, 20 सूत्री सदस्य पवन तूरी, अशोक गुप्ता, सोहेल खान, अरविंद महतो ,विनोद यादव, राजेश ठाकुर, टेकलाल प्रजापति, सोमर भुइयां,मोती भुइयां शहीत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse