टीम एबीएन, बड़कागांव। बड़कागांव- हजारीबाग पथ के 13 माइल के समीप एक अज्ञात वाहन के चकमा से मोटरसाइकिल सवार गिरकर घायल हो गया। घटना की सूचना पाकर बड़कागांव पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर हजारीबाग अस्पताल पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद रांची रिम्स रेफर कर दिया गया। घायल युवक की पहचान बड़कागांव थाना क्षेत्र के पिपराडीह गांव निवासी टीभर गोप का 24 वर्षीय पुत्र सूरज कुमार यादव के रूप में पहचान की गई।
बताया जाता है कि सूरज पढ़ाई के साथ- साथ हजारीबाग में काम भी करता है। काम करने के लिए ही सुबह- सुबह अपनी बाइक (जेएच 02एन-8340) से हजारीबाग जा रहा था कि लगभग 6:00 बजे घाटी में दुर्घटना हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दुर्घटना इतना भयानक था कि हेलमेट टूट जाने के बाद माथा में काफी चोट आया और घटनास्थल पर ही काफी रक्त का श्राव भी हुआ है। बेहोशी हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। समाचार लिखे जाने तक रांची में भी घायल युवक बेहोश ही है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse