पूर्व विधायक मनोज यादव ने रसोईया धमना में किया 200 केवीए के नये ट्रांसफार्मर का उद्घाटन

 

टीम एबीएन, बरही। प्रखंड अंतर्गत रसोईया धमना पंचायत के नहर कॉलोनी व बाराटोल में ट्रांसफार्मर पिछले कई दिनों से खराब होने के कारण उक्त दोनों क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था पूरी तरह से बाधित थी। पूर्व विधायक मनोज कुमार की उपस्थिति में 200 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाया गया, जिसके बाद बिजली व्यवस्था सुचारू रूप से लोगों को मिल रहा है। 

200 केवीए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन जिला परिषद सदस्या प्रीति कुमारी, मुखिया गोविंद साव की उपस्थिति में संयुक्त बिहार के तत्कालीन मंत्री सह पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव ने किया। मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता गुरुदेव गुप्ता, उपमुखिया बिरेंद्र कुमार साव भी उपस्थित रहे। ट्रांसफॉर्मर का उद्घाटन फीता काटकर किया गया। जिसके बाद सुचारू रूप से बिजली व्यवस्था कायम हुआ। इस बाबत पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव ने कहा कि वह हमेशा जनता के दु:ख सुख में खड़े रहते है, जब भी किसी को उनकी जरूरत पड़ती है तो  उनकी सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहता हूँ। 

कहा कि क्षेत्र का विकास और यहां के लोगों की मूलभत समस्याओं के लिए हमेशा से आवाज उठाता रहा हूँ और आगे भी क्षेत्र के विकास के लिए प्रयत्नशील रहूंगा। मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता मो जियाउल हक, मो मकसूद अंसारी, मो युनुस, मो इरशाद, तारकेश्वर साव, मो मंसूर, मो इलियास आदि उपस्थित रहे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse