जम्मू कश्मीर : फिसलकर खाई में गिरने से तीन जवान शहीद

 

  • माछल सेक्टर में बड़ा हादसा: एलओसी के पास गश्ती के दौरान गहरी खाई में गिर गये थे

एबीएन सेंट्रल डेस्क। कश्मीर के माछल सेक्टर में आज एक बड़े हादसे की खबर समने आयी है। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास गश्त के दौरान गहरी खाई में गिरने से एक जूनियर कमीशंड अधिकारी (जेसीओ) सहित तीन सैनिकों की मौत हो गयी। सेना ने बुधवार को यह जानकारी दी। 

सेना के एक अधिकारी ने बताया कि जेसीओ और दो अन्य जवान माछिल सेक्टर में नियमित गश्त पर थे, तभी तीनों फिसलकर खाई में गिर गये। दरअसल, ट्रैक पर अचानक से बर्फ गिर आयी जिससे सेना के तीनों जवान फिसलकर गहरी खाई में गिर गये। तीनों के शव को बरामद कर लिया गया है। ये तीनों जवान भारतीय सेना की चिनार कॉर्प्स के सैनिक थे। इनमें 1 जेसीओ (जूनियर कमीशंड ऑफिसर) और 2 ओआर (अन्य रैंक) का एक दल रेगुलर ऑपरेशन के लिए निकला था।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse