माइंस में लगे वाहन को टीपीसी के उग्रवादियों ने जला डाला

 

टीम एबीएन, रांची। कांके थाना क्षेत्र के सुकुरहट्टू स्थित आईटीबीपी कैंप के पास स्टोन चिप्स माइंस में टीपीसी के उग्रवादियों ने जमकर उत्पात मचाया है। उग्रवादियों ने माइंस में लगे वाहन को आग के हवाले कर दिया। घटना मंगलवार की देर रात की है। उग्रवादियों ने गार्ड की पिटाई की और उसका मोबाइल छीन कर ले गये।

बताया जाता है कि उग्रवादियों ने स्टोन माइंस संचालक से लेवी की मांग की थी। लेवी नहीं देने पर धमकी भी दी थी। इसी बीच देर रात करीब 15 की संख्या में आये उग्रवादियों ने गार्ड की कनपट्टी में पिस्तौल सटाकर मालिक का पता पूछा। इसके बाद वहां लगे एक हाईवा को आग के हवाले कर दिया। घटना की जानकारी बुधवार की सुबह पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुटी हुई है।

ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है प्रथम दृष्टया मामला लेवी को लेकर अंजाम देने का प्रतीत होता है। घटना को टीपीसी ने अंजाम दिया है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse