टीम एबीएन, रांची। पुंदाग स्थित श्रीसाईं मंदिर में मकर संक्रांति के अवसर पर 15 जनवरी को विशेष पूजा और महाभंडारे का आयोजन किया जा रहा है। इसे लेकर मंदिर प्रबंधन की ओर से आवश्यक तैयारी की जा रही है। मंदिर के संस्थापक पुजारी रंजन पांडेय ने बताया कि 15 जनवरी को दोपहर की आरती के बाद बाबा के महाभोग का वितरण किया जायेगा।
महाभोग के वितरण के साथ ही भजन संध्या का आयोजन किया जायेगा। भजन संध्या चुमकी राय प्रस्तुत करेंगी, जो देर शाम तक चलेगी। पुजारी रंजन पांडेय ने सभी साईं भक्तों से पूजा-अर्चना और भजन कार्यक्रम में शामिल होने और महाभोग ग्रहण करने का आग्रह किया है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse