झॉलीवुड टीवी के सीईओ गुड्डू जान के जन्मदिन पर रिलीज होगी नागपुरी म्यूजिक वीडियो दर्पण

 

टीम एबीएन, रांची। झॉलीवुड में 14 जनवरी बेहद ही खास होने वाला हैं कारण इस दिन मकर संक्रांति हैं और झॉलीवुड टीवी के सीईओ गुड्डू जान का जन्मदिन भी हैं। इस विशेष अवसर पर नागपुरी म्यूजिक वीडियो दर्पण रिलीज किया जायेगा। जिसमें विवेक नायक और तोशी की शानदार जोड़ी दर्शकों को मनोरंजित करेंगी।

 इस गीत के गायक विवेक नायक, गीतकार वर्षा नायक, म्यूजिक स्टूडियो वीएन म्यूजिक, डीओपी संतोष यादव व नवीन वर्मा, एडिटर विवेक वीएफएक्स, क्रिएटिव डायरेक्टर तुषार केसरवानी, निर्माता विजय कुमार और निर्देशक गुड्डू जान हैं।

गुड्डू जान ने बताया कि 14 जनवरी को दो चीजें खास हैं और ऐसे में म्यूजिक वीडियो रिलीज किया जाना इस दिन को और भी खास बनाता हैं। यह गाना बेहद ही रोमांटिक और मनोरंजन से भरपूर हैं। कारण विवेक नायक अपने रोमांटिक अंदाज के लिए जाने जाते हैं। 

उम्मीद हैं दर्शकों को यह गाना भी विवेक नायक के अन्य गीतों की तरह पसंद आयेगा। दर्शकों में खास उत्साह देखा जा रहा हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर इस गाने का पोस्टर काफी वायरल हो रहा हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse