मुख्य वन संरक्षक ने क्षेत्रीय मुख्य वन संरक्षकों को लिखा पत्र

 

  • कर्मियों के शीघ्र स्थानांतरण, पदस्थापन करने का निर्देश

टीम एबीएन, कोडरमा। कार्मिक विभाग झारखंड के मुख्य वन संरक्षक ने सभी क्षेत्रीय मुख्य वन संरक्षक को पत्र लिखा है। पत्र में तृतीय श्रेणी के कर्मियों को रीजन के अधीन स्थानांतरण या पदस्थापन करने की बात कही गयी है। 

पत्र में कहा गया है कि उपयुक्त विषयक प्रासंगिक पत्रांक का कृपया स्मरण किया जाए, जिसके द्वारा स्थानांतरण, पदस्थापन संबंधी नीति एवं प्रक्रिया निर्धारित करते हुए विशेष परिस्थिति को छोड़कर वर्ष में दो बार अर्थात प्रति वर्ष मई-जून तथा नवंबर-दिसंबर में स्थानांतरण और पदस्थापन किया जाना है। पत्र में यह भी कहा गया है कि आपके द्वारा समर्पित तृतीय श्रेणी अर्थात उच्च वर्गीय लिपिक, निम्न वर्गीय लिपिक स्थापना प्रतिवेदन के अवलोकन से प्रतीत होता है कि अधिकांश कर्मी काफी वर्षों से एक ही कार्यालय में पदस्थापित या कार्यरत हैं, जिसके कारण विभागीय कार्यों के प्रगति की दिशा में उदासीनता से इनकार नहीं किया जा सकता।

पत्र में आगे कहा गया है कि कर्मियों के विरुद्ध एक ही कार्यालय में पदस्थापित रहकर भ्रष्टाचार करने संबंधी कतिपय शिकायतें विभाग के माध्यम से इस कार्यालय को प्राप्त होते रहते हैं। इससे विभाग की छवि धूमिल होती है,जो विभाग के लिए चिंतनीय है। इसलिए कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग के प्रासंगिक पत्र के आलोक में कहना है कि आपके रीजन के अंतर्गत प्रादेशिक, अंचल, प्रमंडल में पिछले 10 वर्षों से अधिक समय से पदस्थापित, कार्यरत उच्च वर्गीय लिपिक, निम्न वर्गीय लिपिक (चालू वित्तीय वर्ष में सेवानिवृत्त होने वाले को छोड़कर) की सूची एवं उनका अपने रीजन के अंतर्गत स्थानांतरण, पदस्थापन करते हुए कृत कार्यवाही से इस कार्यालय को सूचित कराया जाए।

 साथ ही कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग के ज्ञापांक से स्पष्ट होता है कि कोई भी कर्मचारी अपने स्थानांतरण, पदस्थापन के संबंध में बाह्य सेवा व्यक्ति से सिफारिश कराते हैं या प्रभाव डालने का प्रयास करते हैं तो उन्हें अपने आचरण के संबंध में स्पष्टीकरण देने का मौका देकर यह बात उनके चरित्र पुस्तिका में दर्ज की जायेगी। ज्ञात हो कि यह पत्र 10 अक्टूबर 22 को लिखा गया है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse