फरवरी में नेपाल और बांग्लादेश का दौरा करेगी पैरा थ्रो बॉल टीम

 

टीम एबीएन, रांची। पैरा थ्रो बॉल फेडरेशन आॅफ इंडिया ने तीन दिवसीय शिविर का आयोजन ई-रोड, तमिलनाडु में किया है। यह आयोजन  12 से 14 जनवरी 2023 तक चलेगा। शिविर के बाद भारतीय टीम का गठन किया जाना है। जिसमें झारखंड राज्य से 6 पुरुष और 6 महिला खिलाड़ी हैं : सनोज महतो, चंदन लोहरा, पवन लकड़ा, कमलेश उरांव, राजेश कुमार मेहता, एमडी नशिम अली, अनीता तिर्की, प्रतिमा तिर्की, पुष्पा मिंज, अशुंता टोपो, महिमा उरांव, तारामणि लकड़ा।  

इन सभी खिलाडियों को इस शिविर में शामिल होने का मौका मिला है और इसके बाद शिविर में जो भी खिलाड़ी अच्छा परफॉर्मेंस करेंगे, उन्हें भारतीय टीम में जगह मिलेगी। फरवरी में नेपाल और बांग्लादेश का दौरा करेगी। पैरा ओलंपिक एसोसिएशन आॅफ झारखंड के सचिव मुकेश कंचन सभी खिलाड़ियों को रांची रेलवे स्टेशन से शुभकामनाओं के साथ टीम को रवाना किया। मुकेश कंचन ने बताया कि थ्रो बॉल में झारखंड की प्रतिभा काफी ही बेहतरीन है। पिछले महीने ही नेशनल में महिला वर्ग में झारखंड को सिल्वर मेडल प्राप्त हुआ था, मुकेश जी का कहना है कि निश्चित तौर पर झारखंड के खिलाड़ी भारतीय टीम में जगह बना पायेंगे। 

सभी खिलाड़ियों को राहुल मेहता अध्यक्ष पैरा ओलंपिक एसोसिएशन आॅफ झारखंड, सरिता सिन्हा सचिव झारखंड डिसेबल्ड क्रिकेट एसोसिएशन, डॉ शमशेर आलम राही अध्यक्ष डीआरडी फाउंडेशन, जाहिद अंसारी, डॉ सुनीता कुमारी, संजू कुमारी एवं कोरल कुमार ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse