टीम एबीएन, गढ़वा-पलामू/ रांची। पूर्व मंत्री लाल हेमेंद्र प्रताप देहाती रविवार को पंचतत्व में विलीन हो गये। गढ़वा के भवनाथपुर के कधवन में सोन नदी के तट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान विधायक भानु प्रताप शाही ने पिता को मुखाग्नि दी। बताते चलें कि लाल हेमेंद्र प्रताप देहाती काफी लंबे समय से बीमार थे और रिम्स में भर्ती थे। शनिवार को उन्होंने रिम्स में अंतिम सांस ली। लाल हेमेंद्र प्रताप देहाती के अंतिम संस्कार में हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ जुटी थी। पैतृक आवास से उनकी अंतिम यात्रा निकली थी, जो सोन नदी के तट तक गयी।
लाल हेमेंद्र प्रताप देहाती पलामू प्रमंडल के खेतों तक पानी पहुंचाने के लिए बिहार विधानसभा में रात भर भूख हड़ताल पर बैठे थे। हेमेंद्र प्रताप देहाती विधायक भानु प्रताप शाही के पिता थे। लाल हेमेंद्र प्रताप देहाती मधु कोड़ा मंत्रिमंडल में स्वास्थ्य मंत्री भी रह चुके थे। 1969 में लाल हेमेंद्र प्रताप देहाती विधायक का चुनाव जीते थे। विधायक बनने के बाद उन्हें पता चला कि पलामू में कोयल बराज का निर्माण किया जा रहा है। जिससे मात्र इलाके की 16 हजार एकड़ जमीन सिंचित होगी, जबकि औरंगाबाद के इलाके में चार लाख एकड़ जमीन की सिंचाई होनी है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse