टीम एबीएन, रांची। झारखंड में ठंड का कहर जारी है। हर दिन तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। इसके चलते राज्य के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों के स्कूल 15 जनवरी 2023 तक बंद रखने का आदेश जारी कर दिया है।
शिक्षकों की उपस्थिति अनिवार्य
दरअसल, कड़ाके की ठंड के चलते राज्य सरकार ने 1 से 5 तक के विद्यार्थियों की स्कूल की छुट्टियां बढ़ा दी है। राज्य सरकार की ओर से जारी आदेश के मुताबिक 15 जनवरी तक कक्षा 1 से 5 तक के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल में बच्चों की छुट्टी रहेगी, लेकिन इस दौरान सरकारी प्राथमिक विद्यालय में शिक्षकों की उपस्थिति अनिवार्य होगी। टीचर स्कूल जाकर स्कूली कार्य और ऑनलाइन डाटा एंट्री को संचालित रखेंगे।
बता दें कि इससे पहले राज्य सरकार ने भीषण ठंड के चलते 3 जनवरी से 8 जनवरी तक के लिए स्कूलों को बंद किया था। कल यानी 9 दिसंबर से सभी स्कूल खुलने वाले थे, लेकिन ठंड को बढ़ते देख पांचवीं कक्षा तक के स्कूलों को 15 जनवरी तक बंद रखने का आदेश दिया गया है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse