सीएम हेमंत सोरेन से मिला माइका व्यवसायियों का प्रतिनिधिमंडल

 

  • माइका और ढीबरा उद्योग को पुनर्जीवित करने की मांग

टीम एबीएन, कोडरमा। माइका एवं ढीबरा उद्योग को पुनर्जीवित करने के उद्देश्य से कोडरमा और गिरिडीह के माइका व्यवसायियों का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मिला। मुलाकात के क्रम में माइका कारोबारियों ने मुख्यमंत्री के समक्ष जमीनी तौर पर व्यवसाय में आ रही समस्याओं को रखा, जिसमें दोनों जिलों के हजारों मजदूर, छोटे कारोबारियों के साथ-साथ उद्योग तथा निर्यात बुरी तरह प्रभावित हैं।

उक्त प्रतिनिधिमंडल में शामिल व्यवसायी महेश दारुका ने बताया कि मुख्यमंत्री जी ने व्यवसायियों की बातों को गंभीरता से सुना और विश्वास दिलाया कि उन्हें भी ढीबरा उद्योग और इस में जुड़े हजारों मजदूर और छोटे व्यवसायियों की रोजी रोटी और जीविकोपार्जन की चिंता है और किसी भी हालत में इस उद्योग के अस्तित्व को प्रभावित नहीं होने देंगे। दुनिया मे अपनी विशिष्ट क्वालिटी के लिए मशहूर झारखण्ड के माइका उद्योग को बचाने एवं इसकी उन्नति के लिए हर संभव प्रयास किया जायेगा।

इस संदर्भ में यह भी जानकारी दी गयी कि नई माइका पालिसी को कैबिनेट से मंजूरी मिल चुकी है और निकट भविष्य में इसकी घोषणा होने की पूरी संभावना है।प्रतिनिधिमंडल में गिरिडीह के विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, माइका व्यवसायी अशोक जैन, राजेन्द्र बगड़िया, राजेश छापरिया, पवन दारुका, प्रदीप भदानी एवं अन्य उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse