हेमन्त बतायें, नौकरी नहीं तो राजनीति से संन्यास वाली घोषणा का क्या हुआ : बाबूलाल मरांडी

 

टीम एबीएन, रांची। भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने रविवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जनता से किये गये उनके वादों की याद दिलाई है। बाबूलाल ने 2019 के विधानसभा चुनाव से पहले हेमंत सोरेन के किये गये उस ट्विट को शेयर किया है, जिसमें उन्होंने पांच लाख नौकरी और बेरोजगारी भत्ता देने की बात कही थी।

मरांडी ने कहा कि न राज्य में पांच लाख नौकरी मिली, न बेरोजगारों को भत्ता और न ही खुलेआम नौकरी नहीं तो राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा करने वाले मुख्यमंत्री का इस्तीफा आया। आखिर मुख्यमंत्री बिना नियोजन नीति के राज्य के युवाओं को कैसे नौकरियां देंगे।

मरांडी ने कहा कि सरकार के संरक्षण-सहयोग में पल रहे दलाल, बिचौलिये, माफिया और कुछ बेईमान अफसरों के खिलाफ ईडी की ताबड़तोड़ कार्रवाई के बाद पत्थर चोरी का धंधा मंद पड़ा गया था लेकिन वह धंधा फिर तेज हो गया है। रांची के ओरमांझी में शनिवार को अवैध पत्थर खनन विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत इसी का परिणाम है।

रांची-खूंटी रोड पर दस माईल चौक के पास जो अवैध खदान, क्रशर बंद करवाये गये थे, वो फिर तेज गति से काम में लग गये हैं। साहिबगंज और दुमका के इलाके में भी अवैध पत्थर खनन शुरू हो गया है।

बाबूलाल ने आरोप लगाया है कि पिंडरगरिया रेलवे साइडिंग पर तो सोरेन राज परिवार ने ऐसा कब्जा किया है कि वहां दूसरे को रेक लोड की इजाजत नहीं है। झारखंड की नदियों से बालू सफाचट करके अब ये लोग अपने कारोबार साम्राज्य का विस्तार बिहार की नदियों तक कर रहे हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse