कोडरमा : ट्वीट के बाद रेलवे स्टेशन परिसर में लहराने लगा 100 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज

 

  • पूर्व जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता ने धनबाद के डीआरएम को दिया धन्यवाद
  • कहा- ट्वीट सशक्त माध्यम बना हुआ है...

टीम एबीएन, कोडरमा। भारतीय रेलवे देश महत्वपूर्ण स्टेशनों की तर्ज पर कोडरमा रेलवे स्टेशन पर राष्ट्रीय ध्वज के लिए स्थापित 100 फीट ऊंचा मास्ट (खंभा) गत दो-तीन दिनों से सूना-सुना रहा। लेकिन ट्विटर पर एक यूजर पूर्व जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता की शिकायत के बाद रेलवे प्रबंधन जागा। रविावार की सुबह तिरंगा आन-बान और शान से लहरता नजर आया। देश के लगभग 15 दिन के बाद गणतंत्र दिवस मनाया जाना है और ऐसे में राष्ट्रीय पूर्व में स्‍वतंत्रता सेनानियों के प्रति कृतज्ञता जतायी जाती है, लेकिन कोडरमा रेलवे प्रबंधन ने देश की आन-बान और शान के प्रति घोर उपेक्षा हो सकती थी। 

इधर, पूर्व जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता ने कहा कि शनिवार को वे सध्या में वे सुना -सुना खंभा की तस्वीर के साथ  डीआरएम धनबाद को ट्वीट की और इसे डीआएम ने गंभीरता से लेते हुए सीनियर को-कॉर्डिनेटर धनबाद को इस पर अविलंब ध्यान देने की बात ट्वीट के माध्यम से निर्देशित किया। इसके बाद सीनियर कोडिनेटर के निर्देश के बाद कोडरमा स्टेशन पर 8 जनवरी को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लहरते नजर आ रहा है। पूर्व जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता ने इसके लिए डीआरएम को धन्यवाद दिया है और कहा कि टवीट सशक्त माध्यम बना हुआ है और यह एक ऐसा माध्यम है जिसका असर आधे घंटे से एक घंटे में नजर आता है। 

रेलवे की गंभीरता जनमानस के लिए प्रेरणा का स्त्रोत है और नागरिकों को भी किसी भी तरह के समस्या के लिए रेलवे के अधिकारियों को जानकारी साझा करने की बात कही। बताते चलें कि लगभग दो वर्ष पूर्व यहां 24 घंटे 7 दिन राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए मास्ट स्थापित किया गया था।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse