एबीएन सेंट्रल डेस्क। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता समेत राज्य के अन्य हिस्सों में ठंड का सितम जारी है। मौसम विभाग ने रविवार को बताया कि राजधानी कोलकाता में न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।
कोलकाता के साथ-साथ हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया, बर्धमान समेत राज्य के अन्य हिस्सों में ठंड बढ़ी हुई है। हालांकि अगले सप्ताह से ठंड में कमी दर्ज की जायेगी।
मौसम विभाग ने जारी बयान में बताया है कि मंगलवार से तापमान में बढ़ोतरी शुरू हो जायेगी और जो न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास है वह 17 से 18 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। इसके बाद ठंड काफी कम हो जायेगी।
वैसे भी मकर संक्रांति से ठंड में कमी होने लगती है इसलिए यह पश्चिम बंगाल में ठंड का आखिरी दौर चल रहा है। दक्षिण बंगाल के अलावा उत्तर बंगाल के अलीपुरद्वार, कूचबिहार, जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग और कलिंगपोंग में भी तापमान में गिरावट दर्ज हुई है और वहां कड़ाके की ठंड पहले से ही पड़ रही है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse