दुमका : बाइक सवार युवक को पहले मारी गोली, फिर बाइक छीन हुए फरार

 

टीम एबीएन, दुमका/ रांची। दुमका जिले के जामा थाना क्षेत्र में निश्चितपुर मोड़ के निकट बाइक सवार अपराधियों ने एक व्यक्ति को गोली मार दी और फिर उसकी मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गया। वहीं स्थानीय लोगों की मदद से घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि देवघर जिला के पालोजोरी थाना क्षेत्र के बगदाहा गांव निवासी जावेद अंसारी अपने एक दोस्त हरि पंडित के साथ बाइक से सर्टिफिकेट लेने सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय आया था। सर्टिफिकेट लेकर वह वापस अपने घर जा रहा था। इसी बीच निश्चितपुर मोड़ के समीप दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने ओवरटेक कर जावेद अंसारी की बाइक को रोका और बाइक छीनने का प्रयास किया।

वहीं सूत्रों ने बताया कि जावेद ने जब बाइक देने से इनकार किया तो अपराधी ने गोली मारकर जावेद को घायल कर दिया और बाइक लेकर फरार हो गये। दिनदहाड़े बीच सड़क पर हुई गोलीबारी की घटना से सनसनी फैल गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse