तेजी से आगे बढ़ रहा है भारत, लेकिन यह ग्रोथ का गुब्बारा कभी नहीं फटने वाला : गौतम अडानी

 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। दुनिया के तीसरे सबसे अमीर उद्योगपति गौतम अडानी ने इंडिया टीवी के कार्यक्रम आप की अदालत में भारत के विकास और अडानी ग्रुप की ग्रोथ पर भी बात की। उन्होंने अडानी के विकास का गुब्बारा फूटने को लेकर किये गये प्रश्न के जवाब में प्रतिक्रिया भी दी। अडानी ने कहा कि जब तक भारत आगे बढ़ता रहेगा, यह गुब्बारा भी आगे-आगे चलता रहेगा। 

मेरे मुताबिक भारत जिस पॉजिशन में है, वर्ष 2050 तक देश की अर्थव्यवस्था 30 ट्रिलियन डॉलर को छू लेगी। उन्होंने कहा कि आज भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है। आजादी के बाद भारत को एक ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था बनने में 58 साल का समय लगा है। लेकिन अगले 12 सालों में देश की अर्थव्यवस्था 2 ट्रिलियन की हो जायेगी। जबकि अगले पांच सालों में हमारी अर्थव्यवस्था 3 ट्रिलियन की हो सकती है। अडानी ने आगे कहा कि देश के विकास करने के साथ ही लोगों की आय भी बढ़ेगी, जो कि एक स्वाभाविक सी बात है। 

अर्थव्यवस्था के बढ़ते ही देश में रोजगार के नये अवसर बनेंगे। मेरा मानना है कि भारत को आने वाले सालों में आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता। 60 वर्षीय गौतम अडानी (जो लुई वुइटन के बर्नार्ड अरनॉल्ट और टेस्ला के प्रमुख एलोन मस्क के बाद दुनिया के तीसरे सबसे अमीर इंसान हैं) ने अपने समूह को भारत में अधिकांश क्षेत्रों में शीर्ष पर पहुंचाया है। रिलायंस इंडस्ट्रीज और टाटा समूह के बाद अडानी समूह देश का तीसरा सबसे बड़ा समूह है।

गौतम अडानी के समूह में ऊर्जा, बंदरगाह, लॉजिस्टिक्स, खनन- संसाधन, गैस, रक्षा- एयरोस्पेस और हवाई अड्डों में फैले व्यवसायों के साथ सार्वजनिक रूप से सूचीबद्ध सात व्यवसाय शामिल हैं। पिछले पांच वर्षों में, प्रमुख कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज ने नये विकास क्षेत्रों में भारी निवेश किया है। इसमें हवाई अड्डे, सीमेंट, कॉपर रिफाइनिंग, डेटा सेंटर, ग्रीन हाइड्रोजन, पेट्रोकेमिकल रिफाइनिंग, सड़कें और सौर सेल निर्माण जैसे क्षेत्र प्रमुख रूप से शामिल हैं। 

भविष्य को देखते हुए गौतम अडानी टेलीकॉम स्पेस में प्रवेश करने की योजना बना रहे हैं और उनकी योजना है कि ग्रीन हाइड्रोजन और हवाई अड्डों के कारोबार को और व्यापक स्तर पर बढ़ाया जाये।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse