रामगढ़ : मजदूर नेता रमेश विश्वकर्मा की हत्या बनी अबूझ पहेली, सुलझाने में जुटी पुलिस

 

  • झारखंड में मजदूर यूनियन के बड़े नेता की निर्मम हत्या
  • दफ्तर में घुसकर दिया घटना को अंजाम

टीम एबीएन, रामगढ़/ रांची। रामगढ़ जिला के रजरप्पा थाना क्षेत्र के सीसीएल रजरप्पा में शनिवार को एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया। रजरप्पा एरिया के यूनियन नेता रमेश विश्वकर्मा की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारने के बाद गला रेत कर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे सीसीएल आवासीय इलाके में सनसनी और दहशत फैल गया। घटना रात 8 बजे की है। सीसीएल रजरप्पा क्षेत्र के मजदूर नेता सह आरकेएमयू के एरिया सचिव रमेश विश्वकर्मा घटना के समय यूनियन ऑफिस में बैठे हुए थे। 

घटना की सूचना मिलते ही रामगढ के एसडीपीओ किशोर कुमार रजक और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी समेत रजरप्पा पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गयी हैं और जांच में जुट गयी है। बताया गया कि रजरप्पा क्षेत्र के चर्चित मजदूर नेता रमेश विश्वकर्मा यूनियन कार्यालय में बैठे हुए थे, इसी दौरान रात 8 बजे के करीब अपराधी पहुंचे और नाम पूछने के बाद उन पर कई राउंड गोलियां चला दी, जिससे कि उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी।

हत्या की सूचना मिलते ही रजरप्पा थाना प्रभारी सदल बल घटनास्थल पर पहुंचे। रामगढ़ पुलिस ने हत्या की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस मज़दूर नेता के शव को पार्टी कार्यालय से उठाकर ले गयी है, वहीं घटनास्थल से पुलिस ने देशी कट्टा बरामद किया है। चर्चित मजदूर नेता रमेश विश्वकर्मा की हत्या किस कारण से हुई है, पुलिस ने फिलहाल कुछ भी बताने से इंकार किया है। यूनियन नेता की हत्या फिलहाल एक पहेली बनी हुई है।

रमेश विश्वकर्मा श्रमिक संगठन आरकेएमयू के सीसीएल रजरप्पा एरिया के सचिव थे। वो सीसीएल रजरप्पा एरिया में कई मजदूर आंदोलन का नेतृत्व कर रहे थे। सीसीएल रजरप्पा क्षेत्र में भ्रष्टाचार के खिलाफ और मजदूरों के हक के लिए वो हमेशा लड़ाई लड़ते रहते थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse