श्रीलंका को 91 रन से हरा भारत ने 2-1 से जीती टी20 सीरीज, अब वनडे की बारी

 

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और श्रीलंका के बीच तीन टी20 मैचों का तीसरा मुकाबला राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला गया। टीम इंडिया ने इस मैच को 91 रन से जीतकर सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर लिया। भारत ने मुंबई में पहला टी20 जीता था। वहीं, श्रीलंका ने पुणे में दूसरे मैच में जीत हासिल कर सीरीज में वापसी की थी।

 लंकाई टीम अपने प्रदर्शन को राजकोट में नहीं दोहरा सकी और उसे हार का सामना करना पड़ा। भारत के लिए सूर्यकुमार यादव ने 51 गेंद पर नाबाद 112 रन की पारी खेली। शुभमन गिल ने 46 और राहुल त्रिपाठी ने 35 रनों का योगदान दिया। श्रीलंका के लिए दिलशान मदुशंका ने दो विकेट लिये। लंकाई टीम के लिए बल्लेबाजी में कुशल मेंडिस और कप्तान दसुन शनाका ने 23-23 रन बनाये। भारत के लिए अर्शदीप सिंह ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिये। हार्दिक पांड्या, उमरान मलिक और युजवेंद्र चहल को दो-दो सफलता मिली। अक्षर पटेल ने एक विकेट अपने नाम किया।

अब दोनों टीमों के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी। 10 जनवरी को गुवाहाटी में पहला मैच होगा। 12 जनवरी को कोलकाता के ईडन गार्डन्स पर दूसरा मुकाबला खेला जायेगा। इसके बाद सीरीज का आखिरी मुकाबला 15 जनवरी को तिरुवनन्तपुरम में होगा।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse