टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने किया संन्यास का ऐलान

 

  • सानिया मिर्जा के फैंस को बड़ा झटका, ये टूर्नामेंट होगा आखिरी

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने अपनी गेम टेनिस करियर को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है। दरअसल, सानिया ने अपने प्रोफेशनल टेनिस करियर से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। सानिया ने बताया है कि वह अगले महीने दुबई में आखिरी टेनिस चैम्पियनशिप में खेलेंगी। इस दुबई टेनिस चैम्पियनशिप का आगाज 19 फरवरी को होगा जिसमें यह एक डब्ल्यूटीए 1000 इवेंट होगा।

सानिया ने पिछले सत्र के आखिर में अपने खेल को अलविदा कहने का मन बनाया था लेकिन कोहनी की चोट के कारण वह अगस्त 2022 में अमेरिकी ओपन से बाहर हो गयी और पूरे सत्र खेल से दूर रही। पाकिस्तान के क्रिकेटर शोएब मलिक से शादी करने वाली 36 वर्षीय सानिया एक दशक से अधिक समय से दुबई में रह रही हैं और वह अपने घरेलू मैदान पर खेल को अलविदा कहना चाहेंगी। सानिया ने डब्ल्यूटीए टेनिस डॉट कॉम से कहा कि मैं डब्ल्यूटीए फाइनल्स (बीते सत्र में) के  बाद खेल को अलविदा कहने वाली थी, क्योंकि डब्ल्यूटीए फाइनल्स के युगल वर्ग में हमारी जगह पक्की थी।

अमेरिकी ओपन से ठीक पहले मेरी कोहनी में चोट लग गई थी, इसलिए मुझे इसके बाद के हर टूर्नामेंट से हटना पड़ा। उन्होंने कहा, ईमानदारी से कहूं तो मैं अपनी शर्तों पर जीना पसंद करती हूं। इसलिए मैं चोट के कारण बाहर नहीं होना चाहती थी। मैंने वापसी के लिए अभ्यास जारी रखा था। सानिया ने महिला युगल और मिश्रित युगल में तीन-तीन ग्रैंड स्लैम जीता है।

न्होंने कजाकिस्तान की अन्ना डेनिलिना के साथ इस महीने के आस्ट्रेलियन ओपन में प्रतिस्पर्धा करने के लिए हामी भरी है। वह पिंडली में चोट की समस्या से जूझ रही है लेकिन उन्हें उम्मीद है कि चोट उसकी विदाई की योजनाओं में बाधा नहीं बनेगा। उन्होंने कहा, उनकी कोशिश दुबई ड्यूटी फ्री टेनिस चैंपियनशिप के दौरान दुबई में खेल को अलविदा कहने की है। दुबई ड्यूटी फ्री टेनिस चैंपियनशिप, एक डब्ल्यूटीए 1000 स्तर का टूर्नामेंट है। यह 19 फरवरी से शुरू होगा।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse