टीम एबीएन, रांची। सीबीएसई द्वारा आयोजित क्षेत्रीय विज्ञान प्रदर्शनी में एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल पुंदाग के विद्यार्थियों ने शानदार तरीके से अपने मॉडल की प्रस्तुति दी, जिसमें अभिनव कुमार प्रसाद एवं अमन राज के मॉडल का चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए किया गया, जो फरवरी माह में गुड़गांव में आयोजित की जायेगी।
प्रारूप के मद्दे नजर यह बताया गया है कि वर्तमान परिदृश्य में पर्याप्त स्थान के अभाव के कारण एक दूसरे के सन्निकट मकान का निर्माण किया जा रहा है, जिस कारण मकान के प्रत्येक कमरों में पर्याप्त मात्रा में सूर्य की रौशनी एवं हवा नहीं पहुंच पाती है।
इन विद्यार्थियों ने अपने द्वारा तैयार मॉडल के माध्यम से इन विसंगतियों को दूर करने का प्रयास किया है। इसके साथ ही इस तकनीकी के माध्यम से प्राप्त होने वाली सूर्य की रौशनी का सौर ऊर्जा के रूप में भी प्रयोग किया जा सकता है।
इसके साथ ही इस पूरे तकनीक को घर से दूर रहकर भी मोबाइल के माध्यम से संचालित किया जा सकता है। समस्त परियोजना विद्यालय के विज्ञान विभाग के शिक्षकों के मार्गदर्शन में तैयार की गई थी।
विद्यार्थियों की सफलता पर विद्यालय के प्राचार्य श्री एस के मिश्रा ने दोनों चयनित विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों एवं मार्गदर्शक शिक्षक की भूरि- भूरि प्रशंसा की एवं अपने आशीर्वचन में कहा कि विद्यार्थी अपने नवाचार, कौशल एवं रचनात्मकता के आधार पर नये आविष्कार कर मानव जीवन को सुगम बनाने की दिशा में सार्थक पहल करते रहें। आगामी राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले प्रतियोगिता के लिए प्राचार्य ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं भी दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse