डेटा खत्म होने पर भी बिना इंटरनेट दौड़ेगा व्हाट्सएप्प, जानें सिस्टम...

 

एबीएन नॉलेज डेस्क। अक्सर ऐसा होता है जब डेटा खत्म हो जाता है और हम व्हाट्सएप्प जैसी सर्विस का इस्तेमाल नहीं कर पाते हैं। हालांकि, मेटा के स्वामित्व वाले इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म यूजर्स के लिए प्रॉक्सी सपोर्ट जारी की है। इसकी मदद से यूजर्स बिना इंटरनेट के भी वॉट्सऐप का इस्तेमाल कर पायेंगे। नई सपोर्ट के साथ यूजर्स दुनिया भर के वॉलंटियर्स और संगठनों द्वारा स्थापित सर्वर्स का इस्तेमाल करके वॉट्सऐप चला पायेंगे। इंटरनेट न होने की स्थिति में यूजर्स बगैर किसी रोकटोक के भी आपस में बातचीत कर पायेंगे।

प्रॉक्सी सपोर्ट का ऐलान करते हुए वॉट्सऐप ने कहा कि हमें इस बात का ध्यान है कि जिस तरह हमने पर्सनल मैसेज या कॉल के जरिए 2023 की शुरुआत का जश्न मनाया है, ऐसे कई लोग है जो इंटरनेट बंद होने के कारण अपने प्रियजनों तक नहीं पहुंच पायें। इनकी मदद करने के लिए आज हम पूरी दुनिया में वॉट्सऐप यूजर्स के लिए प्रॉक्सी सपोर्ट शुरू कर रहे हैं। वॉट्सऐप की नई सर्विस से निश्चित तौर पर ऐसे यूजर्स को फायदा मिलेगा जहां इंटरनेट ब्लॉक किया गया है या किसी और कारण से इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध नहीं है।

मिलेगी तगड़ी प्राइवेसी और सिक्योरिटी
वॉट्सऐप ने आगे कहा कि इस सपोर्ट मतलब है कि अगर इंटरनेट कनेक्शन ब्लॉक या रुक जाता है तो हम वॉट्सऐप तक पहुंच बनाये रखने के लिए लोगों के हाथ में शक्ति डाल रहे हैं। कंपनी का कहना है कि प्रॉक्सी के जरिए जुड़ने पर हाई लेवल की प्राइवेसी और सिक्योरिटी मिलेगी, जो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वॉट्सऐप आमतौर पर यूजर्स को प्रदान करता है। कंपनी ने आगे बताया कि यूजर्स के पर्सनल मैसेज अभी भी एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन के जरिए सुरक्षित रहेंगे।

व्हाट्सएप्प प्रॉक्सी ढूढ़ने का तरीका
वॉट्सऐप के एफएक्यू पेज के अनुसार, जिन यूजर्स के पास इंटरनेट कनेक्शन है, वे सोशल मीडिया या सर्च इंजन के जरिए प्रॉक्सी बनाने वाले ट्रस्टेड सोर्स की खोज कर सकते हैं। प्रॉक्सी मिलने के बाद कनेक्ट करने के लिए नीचे दिये गये स्टेप्स को फॉलो करें। आगे बढ़ने से पहले देख लें कि आप वॉट्सएप का लेटेस्ट वर्जन चला रहे हैं।

एंड्रायड पर ऐसे करें

  • वॉट्सऐप खोलें और चैट्स टैब पर जायें
  • मोर ऑप्शन पर टैप करें और फिर सेटिंग पर टैप करें
  • स्टोरेज एंड डेटा पर टैप करने के बाद प्रॉक्सी पर टैप करें
  • यूज प्रॉक्सी पर टैप करें
  • सेट प्रॉक्सी पर टैप करें और प्रॉक्सी एड्रैस दर्ज करें
  • सेव टैप करें। अगर आपका कनेक्शन सफल होता है, तो एक चेक मार्क दिखाई देगा।

आईफोन पर ऐसे करें

  • वॉट्सऐप सेटिंग में जायें
  • स्टोरेज एंड डेटा पर टैप करने के बाद प्रॉक्सी पर टैप करें
  • यूज प्रॉक्सी पर टैप करें
  • प्रॉक्सी एड्रेस दर्ज करें और कनेक्ट करने के लिए सेव पर टैप करें
  • कनेक्शन सफल होने पर चेक मार्क दिखायेगा

नोट : यदि आप प्रॉक्सी का इस्तेमाल करके वॉट्सऐप मैसेज भेजने या प्राप्त नहीं कर पा रहे हैं, तो संभावना है कि प्रॉक्सी को ब्लॉक कर दिया गया हो। वॉट्सऐप यूजर इसे डिलीट करने के लिए ब्लॉक प्रॉक्सी एड्रेस को थोड़ी देर तक दबायें और फिर से कोशिश करने के लिए एक नया प्रॉक्सी एड्रेस दर्ज कर सकते हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse