टीम एबीएन, रांची। स्कूल आफ मास कम्युनिकेशन आरयू के सभागार में आयोजित दो दिवसीय वर्कशॉप का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि कुलपति रांची विश्वविद्यालय प्रो डॉ अजीत कुमार सिन्हा व अन्य ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मोबाइल डाक्यूमेंट्री मेकिंग तथा इलेक्ट्रॉनिक न्यूज पैकेजिंग विषय पर हो रहे इस दो दिवसीय वर्कशॉप में मुख्य वक्ता एवं एक्सपर्ट के ई एस श्राफ कालेज मुंबई के आशीष रिछार्या हैं।
वर्कशॉप शुभारंभ के अवसर पर कुलपति ने कहा कि इस तरह के वर्कशॉप होने चाहिए ताकि विद्यार्थियों को पत्रकारिता एवं फिल्म मेकिंग की नयी विधाओं की जानकारी प्राप्त हो। उन्होंने कहा कि इस तरह के वर्कशॉप हमारे बच्चों में नयी उत्सुकता जगाते हैं उनके मस्तिष्क को विस्तृत करते हैं। भविष्य में विश्वविद्यालय में इंटरनेशनल ट्राइबल फेस्टिवल आयोजित होंगे।
स्कूल आफ मास कम्युनिकेशन के निदेशक प्रो डॉ बीपी सिन्हा ने कहा कि विभाग में अब सदैव इस प्रकार के कार्यक्रम होते रहेंगे। इससे छात्र नयी नयी चीजों को देखते और सीखते हैं। विभाग में सार्क देशों का फिल्म फेस्टिवल भी कराया जायेगा।
स्कूल आफ मास कम्युनिकेशन के विभागीय समाचार पत्र अभिव्यक्ति का विमोचन
वर्कशॉप के उद्घाटन के बाद कुलपति डॉ सिन्हा, रजिस्ट्रार डॉ मुकुन्द चंद मेहता, सीसीडीसी डॉ जीएस झा, डिप्टी डायरेक्टर वोकेशनल डॉ स्मृति सिंह, मास कॉम के निदेशक डॉ बीपी सिन्हा, उपनिदेशक डॉ विष्णु चरण महतो तथा मुख्य वक्ता आशीष रिछार्या ने विभागीय समाचार पत्र अभिव्यक्ति का विमोचन किया।
दो दिवसीय इस वर्कशॉप के पहले दिन मुख्य वक्ता तथा एक्सपर्ट आशीष रिछार्या ने कहा कि न्यूज इंडस्ट्री में आज जो डिमांड है उसी के अनुसार युवाओं को स्किल्ड होना चाहिए। आज न्यू मीडिया का कंटेट बदल रहा है, उसी की मांग के अनुसार प्लेटफार्म और कंटेंट को समझते हुये उसका प्रसार होना चाहिये।
इस वर्कशॉप में स्कूल आफ मास कम्युनिकेशन के छात्रों के साथ ही अन्य कालेजों के सौ से ज्यादा छात्रों ने हिस्सा लिया। वर्कशॉप सात जनवरी को भी आयोजित है जिसमें न्यू मीडिया, डिजिटल न्यूज पैकेजिंग तथा मोबाइल डाक्यूमेंट्री मेकिंग की अन्य बारीकियों को आशीष रिछार्या छात्रों को बतायेंगे।
वर्कशॉप के उद्घाटन के इस अवसर पर रजिस्ट्रार डॉ मुकुंद चंद्र मेहता, सीसीडीसी डॉ जीएस झा, आरयू वोकेशनल के डिप्टी डायरेक्टर डॉ वीसी महतो, न्यूज विंग के बिपिन सिंह, न्यूज विंग के संपादक शंभु नाथ चौधरी, विभागीय शिक्षक संतोष उरांव, मनोज शर्मा, आरती शर्मा, अमित कुमार, विभागीय कर्मी पीएस तिवारी, सुशील रंजन व सैकड़ों छात्र उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse