मैट्रिक-इंटर परीक्षा : ओएमआर सीट और उत्तर पुस्तिका दोनों पर होगी परीक्षाएं

 

  • परीक्षा के दौरान प्रश्न पत्र पढ़ने को मिलेगा 15 मिनट का अतिरिक्त समय  

टीम एबीएन, रांची। जैक ने मैट्रिक और इंटर परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। दोनों परीक्षाएं 14 मार्च से आयोजित की जाएंगी। राज्य सरकार के निर्देश के आलोक में मैट्रिक और इंटर की परीक्षा ओएमआर शीट और उत्तर पुस्तिका दोनों के माध्यम से ली जाएगी। इस दौरान क्वेश्चन पेपर पढ़ने के लिए अलग से 15 मिनट का समय दिया जाएगा। जेट की ओर से जारी शेड्यूल में कहा गया है कि 14 मार्च को मैट्रिक की आईआईटी एवं अन्य वोकेशनल विषयों की परीक्षा होगी। वहीं दूसरी पाली में दोपहर 2 बजे से इंटर तीनों संकाय की वोकेशनल विषयों की परीक्षा होगी। मैट्रिक की परीक्षा 3 अप्रैल को संस्कृत की परीक्षा के साथ समाप्त होगी। 

वहीं इंटर की परीक्षा 5 अप्रैल को कला संकाय की फिलॉसफी की परीक्षा के साथ खत्म होगी। जैक के सचिव महेश कुमार सिंह ने बताया कि स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग से प्राप्त निर्देश के आलोक में मैट्रिक और इंटर की परीक्षाएं ओएमआर शीट एवं उत्तर पुस्तिका दोनों के माध्यम से होगी। माध्यमिक परीक्षा के लिए ओएमआर शीट आधारित परीक्षा सुबह 9:45 से के 11:20 तक होगी। वहीं प्रश्न उत्तर पुस्तिका आधारित परीक्षा एक 11:25 बजे से दोपहर 1:05 बजे तक होगी। इंटर की परीक्षा के लिए ओएमआर शीट आधारित परीक्षा का समय दोपहर 2 से 3:35 बजे तक निर्धारित किया गया है। वहीं उत्तर पुस्तिका आधारित परीक्षा 3:40 बजे से 5:20 बजे तक ली जाएगी। माध्यमिक परीक्षा 14 से शुरू होकर 3 अप्रैल तक पहली पाली में और इंटर की परीक्षा 14 से शुरू होकर 5 अप्रैल तक द्वितीय पाली में होगी। 

माध्यमिक परीक्षा 2023 का प्रवेश पत्र 28 जनवरी से एवं इंटर का प्रवेश पत्र 30 जनवरी से याक की वेबसाइट के माध्यम से विद्यालय या महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा डाउनलोड किए जा सकेंगे। माध्यमिक और इंटर परीक्षा के लिए उपस्थिति पत्रक रोल शीट एवं परीक्षा संबंधी अन्य पत्रों का वितरण जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय से 4 मार्च को किए जाएंगे। माध्यमिक परीक्षाओं के लिए प्रैक्टिकल परीक्षा 7 फरवरी से 4 मार्च तक संबंधित स्कूलों द्वारा ली जाएगी। वहीं इंटर की प्रायोगिक परीक्षा 7 फरवरी से 4 मार्च तक दोनों पारियों में आयोजित की जाएगी। प्रायोगिक परीक्षा एवं आंतरिक मूल्यांकन के अंकों का संधारण के लिए माध्यमिक परीक्षा के लिए 8 फरवरी से 6 मार्च तक तिथि निर्धारित की गई है। 

वहीं इंटर परीक्षा के लिए 8 फरवरी से 6 मार्च तक तिथि निर्धारित की गई है। उन्होंने कहा कि डाक कोरियर द्वारा प्रायोगिक परीक्षा से संबंधित भेजा गया कोई भी प्रमाण पत्र या कागज स्वीकार नहीं किया जाएगा। यदि प्रायोगिक परीक्षा में अनुपस्थिति होंगे तो उन्हें इस अवधि के उपरांत किसी भी परिस्थिति में परीक्षा में शामिल होने का अवसर नहीं दिया जाएगा। उन्हें उपस्थित अनुपस्थित मान लिया जाएगा।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse