पलामू : प्रमंडलीय आयुक्त से पलामू जोन के आईजी ने की मुलाकात

 

टीम एबीएन, पलामू/ रांची। प्रमंडलीय आयुक्त जटा शंकर चौधरी से आज पलामू जोन के आईजी राज कुमार लकड़ा ने मुलाकात की। पलामू जोन के आईजी के पद पर पदभार ग्रहण करने के बाद आयुक्त से उनकी पहली मुलाकात थी। आयुक्त ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। साथ ही उन्होंने कहा कि पलामू जोन के आईजी बनाये जाने से पुलिस प्रशासन और मजबूत हुआ है।

 अपराध नियंत्रण एवं सोशल  पुलिसिंग के क्षेत्र में पलामू जोन उत्कृष्ट कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि प्रमंडल क्षेत्र के तीनों जिलों के जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा आपसी समन्वय से कार्य किए जाने के बेहतर परिणाम आयेंगे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse