दो करोड़ के ब्राउन शुगर के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार

 

एबीएन डेस्क। जिले में तेजी से पांव पसार रहे अंतरराज्यीय अफीम तस्करों के खिलाफ चतरा पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है. करीब दो करोड़ के ब्राउन शुगर और अफीम के साथ पुलिस ने पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है. तस्करों के पास से 7 लाख 57 हजार रुपए, एक कार और 10 मोबाइल बरामद किया गया है. तस्कर ब्राउन शुगर और अफीम की खेप यूपी भेजने की फेराक में थे. एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई है. यूपी के मंडियों में भेजने की थी योजना : तस्करों की गिरफ्तारी इटखोरी थाना क्षेत्र के पीतीज, गिद्धौर और मयूरहंड थाना क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों से हुई है. एसपी राकेश रंजन ने बताया कि अफीम और ब्राउन सुगर की खेप तस्करों द्वारा पुलिस को चकमा देकर यूपी के मंडियों में भेजने की योजना थी. जिसपर पुलिस ने समय रहते पानी फेर दिया.

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse