लोहरदगा : पुलिस नक्सली मुठभेड़ सब जोनल कमांडर चंद्रभान ढेर सब जोनल कमांडर गोविंद बिरजिया गिरफ्तार

 

  • 200 लैंडमाइंस जांच के दौरान मिले 200 मीटर से अधिक कोडेक्स वायर भी मिला
  • नक्सली चंद्रभान का एनएचआरसी गाइडलाइन के अनुसार हुआ पोस्टमार्टम

टीम एबीएन, लोहरदगा। लोहरदगा में गुरुवार को 15 लाख के इनामी नक्सली कमाण्डर रविन्द्र गंझू के दस्ते के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई। 28- 29 दिसंबर को पुलिस अधीक्षक, लोहरदगा को सूचना प्राप्त हुई थी, कि प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन के जोनल कमाण्डर रविन्द्र गंझू अपने हथियार बंद दस्ता के सदस्य सीबी पाहन उर्फ चन्द्रभान पाहन और गोविन्द बिरजिया, शीतल मोची, लाजिम अंसारी, राजन और 10-15 सशस्त्र दस्ता सदस्य बगडू थाना के कोरबो के जंगल में एकत्रित होकर किसी बड़े उग्रवादी घटना को अंजाम देने के फिराक में है। जिसके आलोक में वरीय पुलिस उपाधीक्षक (अभियान), लोहरदगा दीपक कुमार पाण्डेय और आईसी ओपीएस सीआरपीएफ 158 बीएन एसके पाल के नेतृत्व में अभियान प्रारम्भ किया गया। जिसमें सीआरपीएफ-158 बटालियन के साथ लोहरदगा पुलिस की सैट टीम के द्वारा उग्रवादियों के विरूद्ध कोरबो जंगल में छापामारी किया गया तो रविन्द्र गंझू के दस्ता के द्वारा पुलिस को देखते ही पुलिस को निशाना बनाकर अंधाधुंध फायरिंग किया जाने लगा।

 पुलिस द्वारा सुरक्षित आड़ लेते हुए आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की गयी। जिसके बाद उग्रवादी जंगल पहाड़ी का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गये। तत्पश्चात् अभियान दल के द्वारा कोरबो जंगल में तलाशी अभियान चलाया गया। तो तलाशी के क्रम में पुलिस को एक उग्रवादी जख्मी हालात में पाया गया। एक उग्रवादी पकड़ा गया। उग्रवादियों में गोविन्द बिरिजिया और चन्द्रभान पाहन उर्फ सीबी पाहन शामिल थे। जख्मी उग्रवादी का प्राथमिक उपचार सुरक्षा बल के डाक्टर और कर्मी के द्वारा किया गया। उसे बचाने का हर संभव प्रयास करते हुए एम्बुलेंस से तत्काल सदर अस्पताल, लोहरदगा लाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। 

पुलिस द्वारा आस-पास में तलाशी ली गयी। तो तलाशी के क्रम में जख्मी उग्रवादी और पकड़ाये उग्रवादी के पास से हथियार और कारतुस, नक्सली कागजात, मोबाइल फोन, दवा, दो पीठू जिसमें दैनिकी उपयोग का सामान बरामद किया गया। मृत उग्रवादी चन्द्रभान पाहन के परिजनों के द्वारा पहचान की गयी। सदर अस्पताल लोहरदगा में मेडिकल बोर्ड के द्वारा पोस्टमार्टम कराया गया।

इस संबंध में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के दिशा-निर्देश का पालन करते हुये विधि सम्मत अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। पकड़ाये उग्रवादी गोविन्द बिरजिया के निशानदेही पर दो सौ पीस विस्फोटक आईईडी कोडेक्स वायर बरामद किया गया है। अभी भी सर्च अभियान जारी है।

गिरफ्तार उग्रवादी  

गोविन्द बिरजिया पेशरार थाना क्षेत्र के पुतरार निवासी किशुन बिरजिया का पुत्र है। उसपर राज्य के विभिन्न जिलों के थानों में काण्ड दर्ज है। लोहरदगा जिले के बगडू, किस्को, पेशरार, सेरेंगदाग, जोबांग, भंडरा, सेन्हा थाने में विभिन्न मामलों में कांड दर्ज है। वही गुमला जिले के कुरुमगढ़, गुरदरी और विशुनपुर थाने में कई केस दर्ज हैं। लातेहार जिले के गारू, लातेहार, महुआडांड, चंदवा थाने में भी कई मामले दर्ज हैं। रांची के बुंडू थाने में भी मामला दर्ज है। 

लोहरदगा जिले में दर्ज काण्डों की विवरणी :

1. बगडू थाना कांड संख्या 41/16, दिनांक 09.12.16 धारा 147/148/149/307/353 भादवि 3/4 विपदा अधि 25 (1-बीए/28/27/35 आर्म्स एक्ट और 17 सीएलए एक्ट-147/148/149/323/302/201 भादवि 27 आर्म्स एक्ट और 17 सीएलए एक्ट, किस्को थाना कांड संख्या 50/14 दिनांक 21.07.14 धारा 147/148/149/302/201 भादवि और 27 आर्म्स एक्ट 04. बगडू थाना कांड संख्या 18/17 दिo-21.05.17 धारा 147/148/149/307/427/435:

भादवि व 17 सीएलए एक्ट पेशरार थाना कांड संख्या 02 / 19 दिo 24.01.19 धारा-326/307/302 / 120बी भादवि 10/13 यूएपी एक्ट और 17 सीएलए एक्ट
धारा 414 भादवि और 25 (1-बी) ए/26/27/35 आर्म्स एक्ट 3/4 विपदा अधिनियम, 17 सीएलए एक्ट एवं यूएपीए एक्ट

02. किस्को थाना कांड संख्या-43/18 दिo 09.12.18 धारा 147/148/149/307 भादवि 25(1-बीए/26/27/35 आर्म्स एक्ट एवं 3/4 विपदाअधि 1908 10/13 एपी एक्ट एवं 17 सीएलए एक्ट

03. भण्डरा थाना कांड संख्या 3/02 दि० 11.02.02 धारा-144/123/1219/122/123/214
भादवि 25(1-बी) /26/27 आर्म्स एक्ट, 17/18 सीएलए एक्ट और 3/4/5/20/21

पोटा अधिनियम 04. किस्को थाना कांड संख्या 38/19, दि0 24.11.19 धारा 147/148/149/385/427/435 भादवि, 25(1-बीए / 28 आर्म्स एक्ट और 17 सीएलए एक्ट, 10/13 यूएपीए एक्ट
05. सेरेंगदाग थाना कांड संख्या 01/19, दिनांक 18.01.2019 धारा- 326/307/34/120 (बी) आईपीसी 17 सीएलए एक्ट 3/4 एक्सप्लोसिव एक्ट और 10 / 13 यूपीए एक्ट 06. सेरेंगदाग थाना कांड संख्या 05/19, दिनांक 02.02.2019

धारा-147/148/149/323/341/324/354/385/506 आईपीसी और 17 सीएलए एक्ट 07. सेरेंगदाग थाना कांड संख्या 02/20 दिनांक 19.02.2020

धारा 147/148/149/388/435/353/504/506/427 भादवि और 27 आर्म्स एक्ट 17 सीएलए एक्ट और 10 / 13 यूएपी एक्ट

08 सेरेगदाग थाना कांड संख्या 03/18 दिनांक 22.03.18 धारा 147/148/149/353/307, भादवि और 25 (1-बीए) 26/27/35 आयुध अधिक और 3/4 विस्फोटक पदार्थ अधि और 17 सीएलए एक्ट और 10 / 13 यूएपी एक्ट 1, सेन्हा थाना कांड संख्या-07/10 दिनांक 25/01/19

10. सेरेंगदाग थाना काण्ड सं0-07/20 दिनांक 30.10.2020, धारा 147/148/149/341/342/323/ 324/307/353/ 120 बी) भादवि और 25 (1-ए) 25 ( 1-एए). 20(1)27 / 35 आर्म्स एक्ट 3/4 विस्फोटक अधिनियम, 17 सीएलए एक्ट और 10/13 यूएपी एक्ट

11. सेरेंगदाग थाना काण्ड संख्या 08/20 दिनांक 16.11.2020, धारा 147/148/ 149/ 341/323/307/302/504/120 (बी) भादवि, 27 आर्म्स एक्ट 3/4 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम 17 सीएलए और 10/13 यूपीए एक्ट,

12. पेशरार थाना काण्ड संख्या-15/ 20. दिनांक 19.11.20. धारा 147/148/149/341 /342 / 364/323/302/427/435/379/120 (बी) भादवि और धारा-3/5 विस्फोटक पदार्थ अधि और धारा-10/13/ 16 / 20 यूएपी एक्ट और धारा-27 आर्म्स एक्ट और धारा-17 सीएलए एक्ट

13. सेरेंगदाग थाना काण्ड संख्या 01/ 21 दिनांक 16.02.2021, धारा 147/148/149/ 324 / 302 / 120 (बी) भादवि 17 सीएलए एक्ट 3/4 विस्फोटक पदार्थ अधि और 10/13/16/18/20 यूएपी एक्ट 14. पेशरार थाना काण्ड सं०-03/2021, दिनांक 21.06.2021, धारा-326/307/302/120बी भादवि और 17 सीएलए एक्ट और 3/4 विपदा अधिक और 10 / 13/14/16 युएपीए एक्ट

15. जोबांग थाना कांड संख्या 01/2022 दिनांक 17.02.2022, धारा 147/148/149/307/ 35 आर्म्स एक्ट 3/4/5 विपदा।

 गुमला जिला में दर्ज काण्डों की विवरणी

1. कुरूमगढ़ थाना काण्ड संख्या 24/21. धारा-147/148/149/427/436 भादवि 3/4/5 विपदा अधि 10/13 यूएपी एक्ट और 17
सीएलए एक्ट (परिवर्तित धारा 147/148/149/427/436 भादवि, 3/4/5 विपदा अधि 3/4 लोक संपति नुकसान निवारण अधि 10/13/16/18/20 यूएपी एक्ट 1967 और 17 सीएलए एक्ट) के प्राथमिकी अभियुक्त

2. गुरदरी थाना काण्ड संख्या 01/22, दिनांक 08.01.2022 धारा-147/148/ 149/323/341/342/387/435/427/458/504/500/12बी भादवि और 27 आर्म्स एक्ट 17 सीएलए एक्ट, 13 यूएपी एक्ट

3. विशुनपुर थाना काण्ड -12/19, दिनांक 14.06.2019. धारा / 364/302 / 120 बी भादवि और 27 आर्म्स

एक्ट एवं 17 सी०एल०ए० एक्ट 4. विशुनपुर थाना काण्ड सं0-26/ 19, दिनांक 30.11.2019, धारा 147/148/149 भा० द०वि० एवं 3/4 विपदा अधि एवं 17 सी०एल०ए० एक्ट

5. विशुनपुर थाना काण्ड सं0-06/20 दिनांक 01.04.2020 धारा 147/148 /148/353/307/120बी0 मा०द०वि० एवं 25 (1-बीए/26/27/35 आर्म्स एक्ट 3/4 विस्फोटक पदार्थ अधिक एवं 17 सी०एल०ए० एक्ट के प्राथमिकी अभियुक्त

लातेहार जिला में दर्ज काण्डों की विवरणी-

1. गारू थाना काण्ड संख्या-02/21, दिनांक- 16.01.2021 धारा-307/302 / 266 120बी० भादवि, 3/4/5 विपदा अधि और 17 सीएलए एक्ट गारू थाना काण्ड संख्या-03/21. दिनांक 18.01.2021, धारा 147/148/149 /353/307/286 भा0द0वि० और 25 (1-बी) ए/26/27/35 आर्म्स एक्ट. 2.
3/4/5 विपदा अधि0 17 सीएलए एक्ट और 10/13/16/17/18/18ए / 20 यूएपी एक्ट लातेहार थाना काण्ड संख्या 38/22, दिनांक 19.02.2022 धारा 147/148/ 3. 149/353/307/120बी भादवि और 27 आर्म्स एक्ट एवं 10/13 यूएपी एक्ट और 17 सीएलए एक्ट महुआडांड थाना काण्ड संख्या 49 / 22, दिनांक- 15.05.2022, धारा 147/148/ 140/323/325/341/385/387/504/506/435 भादवि, 17 4.
सीएलए एक्ट
--
 बगडू थाना कांड संख्या 41 / 16 दिनांक 09.12.16 धारा-147/148/149/307/353 भादवि 3/4 विपदा अधि 25(1-बी) ए/26/27/ 35 आर्म्स एक्ट और 17 सीएलए एक्ट, 48/14 -21.07.14 एसटी-147/148/149/323/302/201 भादवि 27 आर्म्स एक्ट और 17 सीएलए एक्ट

03. किस्को थाना कांड संख्या 50/14 दि०-21.07.14 धारा 147/148/149/302/201 भादवि और 27 आर्म्स एक्ट 04. बगडू थाना कांड संख्या-18/17 दिनांक 21.05.17, धारा 147/148/149/307/427/435 भादवि और 17 सीएलए एक्ट

05. पेशरार थाना कांड संख्या-02/19 दिo 24.01.19 धारा-326/307/302/120बी भादवि 3/4 विपदा अधि 10 / 13 युएपी एक्ट और 17 सीएलए एक्ट

06. पेशरार थाना कांड संख्या 15 / 19, दिनांक 24.12.19 धारा 326/307/302 / 3/7 भादवि और 17 सीएलए एक्ट 3/4 विस्फोटक पदार्थ अधि ए 10/13/14/16 यूएपीए एक्ट

07. बगडू थाना कांड संख्या 14/19 दिनांक 01.06.19 धारा 147/148/149/323/ 302 / 448 भादवि, 27 आर्म्स एक्ट 17 सीएलए एक्ट और 10/13 यू०ए०पी०ए० एक्ट

08 सेरेंगदाग थाना कांड संख्या 05/19, दिनांक 02.02.2019 धारा 147/148/149/323/ 341/324/384/365/506 आईपीसी और 17 सीएलए एक्ट

09. पेशरार थाना कांड संख्या 01 / 20 दिनांक 18.01.2020, धारा 147/148/149/341 /342/323/325/326/307/120बी/ 384 भादवि और 17 सीएलए एक्ट

10. पेशरार थाना काण्ड संख्या-11 / 20. दि०-19.09.20. धारा-147/149/ 307 / 353/ 120 (बी) भादवि 3/4 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम एवं 17 सीएलए एक्ट और 10/13 यूएपी एक्ट

11 पेशरार थाना काण्ड संख्या 03/2021, दिनांक 21.06.2021, धारा-326/307 /202/ 120बी भादवि और 17 सीएलए एक्ट और 3/4 वि पदा अधि और 10/ 13/14/18 यूएपीए एक्ट

12. पेशरार थाना कांड संख्या 04/2022, दिनांक- 17.02.2022, धारा 147/148/149/ 307/353 भादवि 25(11) / 25(1-बीए/26/27/35 आर्म्स एक्ट 3/4/5 विपदा अधिक 10/13/14/15/18 युएपीए एक्ट एवं 17 सीएलए एक्ट

13. पेशरार थाना काण्ड संख्या 07 / 2022, दिनांक- 11.03.2022, धारा-25 (1) / 25(1-बीए /26/35 आर्म्स एक्ट और 17 सीएलए एक्ट

14. पेशरार थाना काण्ड संख्या 11 / 2022, दिनांक-23.04.2022, धारा-326 /307/ 302/120 (बी) भादवि 3/4 विपदा अधि 17 सीएलए एक्ट व 10/13/14/10 यूएपी एक्ट

15. पेशरार थाना काण्ड संख्या 14/2022. दिनांक- 10.06.2022, धारा 147/148/149 /120(बी) भादवि 04/05/06 विपदा अधि व 17 सीएलएक एक्ट

16. जोबांग थाना कांड संख्या 01/2022 दिनांक 17.02.2022, धारा 147/148/149/307/ 353 भादवि 25 (1)/25 (1-बीए/ 20/27/ 35 आर्म्स एक्ट 3/4/5 विपदा अधि. 10/13/14/15/16 यूएपीए एक्ट और 17 सीएलए एक्ट

17. पेशरार थाना कांड संख्या 05/2022, दिनांक 21.02.2022 धारा-147/148/149/ 307/353/414 भादवि धारा-25 (1)/25 (1-बी) ए/26/27/35 आर्म्स एक्ट धारा-3/4/5 विपदा अधि, धारा-10/13/14/15/16 यूएचपीए एक्ट और 17 सीएलए एक्ट।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse