महिला वर्ग में अनगड़ा रांची और पुरुष वर्ग में मालपहाड़ी पाकुड़ चैंपियन

 

  • मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल कप प्रतियोगिता

टीम एबीएन, रांची। राज्य स्तरीय मुख्यमंत्री फुटबॉल कप प्रतियोगिता के महिला वर्ग का खिताब रांची जोन की अनगड़ा की टीम ने जीता वहीं पुरुष वर्ग का खिताब दुमका जोन की मालपहाड़ी पाकुड़ की टीम ने जीता। बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में खेले गए महिला वर्ग के फाइनल में अनगड़ा की टीम ने खिताबी मुकाबले में रांची जोन की ही ओरमांझी को 2-1 से पराजित किया।

पुरुष वर्ग के फाइनल में दुमका जोन की मालपहाड़ी पाकुड़ ने श्यामपुर, निरसा धनबाद को 5-1 से हराकर खिताब जीत लिया। मालपहाड़ी, पाकुड़ के स्टार खिलाड़ी और प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किये गए शिवधन किस्कू ने हैट्रिक समेत 4 गोल दाग टीम को एकतरफा जीत दिला दी। मालपहाड़ी, पाकुड़ की टीम को चैंपियन बनते हुए देखने के लिए स्थानीय विधायक सह ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम स्वयं मौजूद रहे। 

इस अवसर पर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री आलमगीर आलम, श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता, विधायक दीपिका पांडे सिंह, प्रधान सचिव विनय चौबे, निदेशक सरोजनी लकड़ा मौजूद रहे। मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और मौजूद अतिथियों ने खिलाड़ियों के बीच कैश प्राइज ट्रॉफी और मेडल वितरित किया और विजेता, उपविजेता खिलाड़ियों के साथ-साथ इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले तमाम खिलाड़ियों को बधाई दी है।

विजेता व उपविजेता टीम को नकद व फुटबॉल किट पुरस्कार स्वरूप मिला
महिला व पुरुष वर्ग की विजेता टीम को 3 लाख रुपये का कैश प्राइज दिया गया, तो वहीं उपविजेता टीम को 2 लाख का कैश प्राइज मुख्यमंत्री के हाथों प्रदान किया गया। इसके अलावा दोनों टीमों के सभी खिलाड़ियों को फुटबॉल किट भी प्रदान किया गया।

महिला वर्ग

प्लेयर आॅफ द टूर्नामेंट : काजल कुमारी, अनगड़ा रांची
डिफेंडर आॅफ द टूर्नामेंट : चांदनी कुमारी, ओरमांझी रांची
गोलकीपर आॅफ द टूर्नामेंट : रीता कुमारी, ओरमांझी रांची

पुरुष वर्ग

प्लेयर आॅफ द टूर्नामेंट : शिवधन किस्कू, मालपहाडी पाकुड़
डिफेंडर आॅफ द टूर्नामेंट : अंकित ऊरांव, रांची
गोलकीपर आॅफ द टूर्नामेंट : बड़का कुमार, मालपहाड़ी पाकुड़

आखिरी परिणाम

महिला वर्ग

  • विजेता : अनगड़ा, रांची
  • उपविजेता : ओरमांझी, रांची
  • तीसरा स्थान : चंदवे, कांके रांची
  • चौथा स्थान : घाघीडीह, जमशेदपुर

पुरुष वर्ग

  • विजेता : मालपहाड़ी, पाकुड़
  • उपविजेता : निरसा, धनबाद
  • तीसरा स्थान : धनबाद
  • चौथा स्थान : तुरीडीह, चास बोकारो

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse