सौरभ तिवारी के शतक से झारखंड मजबूत

 

  • सर्विसेज के खिलाफ पहली पारी के आधार पर झारखंड को 184 रन की बढ़त

टीम एबीएन, रांची। सौरभ तिवारी के शानदार शतक की बदौलत सर्विसेज के खिलाफ झारखंड मजबूत स्थिति में पहुंच गया है। सौरभ ने 165 रन की पारी में 17 चौके और 3 छक्के लगाये। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में सौरभ का ये 20वां शतक है। 

सौरभ की पारी की बदौलत झारखंड ने 8 विकेट पर 551 रन बनाकर घोषित कर दी। अनुकूल रॉय ने 57 और शाहबाज नदीम ने नाबाद 60 रन बनाये। सौरभ ने अनुकूल रॉय और शाहबाज नदीम के साथ बड़ी साझेदारी कर झारखंड को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। 184 रन से पिछड़ने के बाद सर्विसेज ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक 1 विकेट खोकर 22 रन बना लिए हैं। सर्विसेज की टीम अभी भी 162 रन के पीछे है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse