दलाई लामा की कथित जासूसी के आरोपी का स्केच जारी

 

  • बिहार पुलिस ने बोध गया से चीनी महिला को हिरासत में लिया 

टीम एबीएन, गया/ पटना। बिहार पुलिस ने दलाई लामा की कथित जासूसी के आरोप में बोध गया से एक चीनी महिला को हिरासत में लिया है। हिरासत में ली गयी महिला से पुलिस पूछताछ कर रही है। पूछताछ के बाद महिला को वापस चीन भेजने की तैयारी है। पुलिस की तरफ से महिला को हिरासत में लेने के लिए लगातार कार्रवाई चल रही थी। प्रशासन की तरफ से संदेह के आधार पर  स्केच भी जारी किया गया था। अधिकारियों ने मीडिया के साथ महिला के पासपोर्ट और वीजा का विवरण भी साझा किया था।  एसएसपी हरप्रीत कौर ने बताया था कि स्केच को लेकर हम लोग छानबीन कर रहे हैं तथा बोध गया के होटल व्यवसाय के जुड़े लोगों से भी बात चल रही है। हम लोग पता लगा रहे हैं कि महिला अगर बोध गया आई है तो किस जगह पर रुकी है? 

आपको बता दें कि तिब्बती धर्म गुरु दलाई लामा बोध गया में एक महीने के प्रवास पर हैं। इसके साथ ही धर्म गुरु दलाई लामा का बोध गया कालचक्र मैदान में तीन दिवसीय प्रवचन का कार्यक्रम आयोजित है। चीन की महिला का स्केच जारी होने के बाद दलाई लामा की सुरक्षा व्यवस्था और बढ़ा दी गयी है। 

दलाई लामा ने बोध गया में बृहस्पतिवार सुबह एक सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यदि आप आस्तिक हैं, तो आपको दूसरों के बारे में सोचना चाहिए। हम सभी ने इंसान के रूप में जन्म लिया है और मैं जहां भी रहूंगा, मानवता के लिए काम करता रहूंगा।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse