राज पथ पर कदमताल करती नजर आयेंगी मेरु की संजना

 

  • गणतंत्र दिवस पर अखिल भारतीय भुइयां समाज, जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवियों ने किया सम्मानित 
    संजना को परेड में जाने के लिए बड़ी संख्या में विदा करने पहुंचे लोग

टीम एबीएन, दारू। सदर प्रखंड के मेरु निवासी सुदेश राम की सुपुत्री संजना कुमारी को 26 जनवरी 2023 को दिल्ली राजपथ पर परेड में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। यह पूरे क्षेत्र के लिए बहुत ही गर्व की बात है कि इस वर्ष गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर झारखंड के 6 सदस्य दल जिसमे 3 युवती और 3 युवक शामिल है। सत कोलंबस कॉलेज हजारीबाग की छात्रा मेरु निवासी संजना कुमारी अपने सभी पड़ाव को पार करते हुवे राजपथ पर कदम ताल करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। 

मेरु में उनके निवास स्थान पर जनप्रतिनिधियों और अखिल भारतीय भुइयां समाज के लोगों के द्वारा बधाई देने का सिलसिला जारी है। संजना 29 दिसंबर गुरुवार को  दिल्ली के लिए रवाना हुई जिसमें उसको विदा करने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। मौके पर बेटी रक्षा दल के हजारीबाग जिला अध्यक्ष मोहम्मद शहाबुद्दीन  सहित बड़ी संख्या में लोगों ने  उनके निवास स्थान पर पहुंचकर उसका हौसला बढ़ाया व उसे दिल्ली के लिए विदा किया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse