टीम एबीएन, दारू (हजारीबाग)। प्रखंड व अंचल कार्यालय में आजकल सन्नाटा नजर आ रहा है । आम लोगों की भी आवाजाही कम हो गई है। प्रखंड व अंचल कार्यालय के कर्मी नये साल की स्वागत की तैयारियों में लग गये हैं। यहां के कई कर्मी छुट्टी लेकर परिवार के साथ घूमने निकल गये हैं। आम दिनों की तरह ग्रामीणों की भी आवाजाही बेहद कम हो रही है।
अंचलाधिकारी नीतू कुमारी आठ दिन की छुट्टी पर है साथ ही कुछ कर्मी में छुट्टी लेकर परिवार व बच्चों के साथ घूमने का मजा ले रहे हैं। अपना काम कराने आये कुछ ग्रामीणों का कहना था कि कर्मी अपने टेबल पर नहीं मिलते है लगता है अब नए वर्ष में ही सबसे भेंट होगी और उसके बाद ही उनका काम होगा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse