टीम एबीएन, बरही (हजारीबाग)। कांग्रेस पार्टी के सौजन्य से पूरे भारत में चलाए जा रहे भारत जोड़ो यात्रा के सफल आयोजन को लेकर बरही विधायक उमाशंकर अकेला, कांग्रेस झारखंड ओबीसी प्रदेश प्रभारी सह जॉइंट कॉर्डिनेटर प्रोफेसर रूपम यादव, कांग्रेस जिलाध्यक्ष शैलेंद्र यादव, कांग्रेस ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुरजीत नागवाला, सचिव दीपक गुप्ता, मीडिया प्रभारी निसार खान ने एनएच डाक बंगला में प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया।
कांग्रेस ओबीसी मोर्चा के प्रखण्ड अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि सुनील साहू के नेतृत्व में सभी का स्वागत किया गया। प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कांग्रेस झारखंड ओबीसी प्रदेश प्रभारी सह जॉइंट कॉर्डिनेटर प्रोफेसर रूपम यादव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के सत्ता से दूर होने के पीछे कोई तो कारण है इन्ही कारणों को दूर करने के उद्देश्य से भारत जोड़ो अभियान चलाया जा रहा है। पार्टी के कार्यकर्ताओं व आम लोगों को पार्टी के उद्देश्यों से अवगत कराया जा रहा है और सम्मान दिया जा रहा है।
सभी का सम्मान करते हुए महिलाएं भी इस अभियान से जुड़ रही है। कहा कि भाजपा लगातार लोगों में कटुता की भावना पैदा कर रही है लेकिन इसे दूर करते हुए आपसी सौहार्द, भाईचारगी व नफरत मिटाने को लेकर यह अभियान चलाया जा रहा है। कहा कि आमजनों को धर्म की अफीम चटाकर युवकों को भाजपा के द्वारा गलत दिशा की ओर ढकेलने का प्रयास किया जा रहा है। जबकि बढ़ती महंगाई, शिक्षा, व्यापार, भ्रष्टाचार से आमजनों का ध्यान भटकाने का प्रयास किया जा रहा है।जाति धर्म के बदौलत भाजपा राजनीति कर रही है।आने वाले दिनों में कांग्रेस मजबूत होगी। 2024 में पार्टी निश्चित तौर पर जीतकर आएगी और बहुमत साबित करेगी।
इस अवसर पर विधायक उमाशंकर अकेला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी नहीं, बल्कि एक सोच और विचारधारा है। कांग्रेस पार्टी की सोच और विचार धारा को आगे बढ़ाने के लिए हम सब को प्रतिबद्घ होना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पहले देश को धर्म के नाम पर बांटा और अब जात-पात के नाम पर बांट रही है, जबकि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा निकालकर लोगों को जोड़ रहे हैं, कोई विपक्षी नेता ऐसा नहीं जो पांच महीने सड़कों पर कन्याकुमारी से लेकर जम्मू कश्मीर तक पैदल यात्रा कर सके, यह केवल राहुल गांधी ही कर सकते हैं।
पार्टी के निदेर्शानुसार भारत जोड़ो यात्रा के तहत सभी प्रखंडो में यह यात्रा का शुभारंभ किया गया है। 20 जनवरी को बरही में भारत जोड़ो यात्रा निकाली जायेगी। मौके पर कांग्रेस प्रखण्ड अध्यक्ष अब्दुल मनान वारसी, विस विधायक प्रतिनिधि छट्ठू गोप, प्रखण्ड विधायक प्रतिनिधि सुनील साहू, युवा नेता मनोहर यादव, रघुवीर यादव, डॉ मो राजुद्दीन, रविन्द्र गुप्ता, पप्पू ठाकुर, पंसस मो तैयब, रिजवान अली, बीरेंद्र यादव सहित अन्य लोग मौजूद थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse