टीम एबीएन, बरही (हजारीबाग)। प्रखंड अंतर्गत न्यू कॉलोनी बरही स्थित बरसोत पंचायत के पूर्व मुखिया विष्णुधारी महतो की अध्यक्षता में उनके आवास पर कुशवाहा समाज की एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का संचालन प्रखंड उपप्रमुख देवलाल कुशवाहा एवं संचालन विष्णुधारी महतो ने किया। बतौर मुख्य अतिथि कुशवाहा समाज के जिलाध्यक्ष बबलू कुशवाहा मौजूद रहे।
बैठक के माध्यम से प्रखंड कमेटी का गठन करते हुए सर्वसम्मति से प्रखंड अध्यक्ष राजेश कुशवाहा, प्रखंड उपाध्यक्ष भोला कुशवाहा, प्रखंड सचिव सुरेंद्र कुमार, प्रखंड कोषाआध्य बालेश्वर कुमार को बनाया गया। बैठक में कुशवाहा समाज की एकजुटता एवं मजबूती पर विशेष चर्चा हुई। जिसमें समाज के उत्थान, समाज में फैली बुराइयों एवं कुरूतियो को समाप्त कर समाज को सकारात्मक विचारधाराओं से जोड़ने की बात कही गई। मौजूद सभी लोगो के सहमति के बाद आगामी 8 जनवरी 2023 को कुशवाहा समाज का वनभोज सह मिलन समारोह आयोजन करने का निर्णय लिया गया।
मौके पर नंदलाल प्रसाद, अनिल कुमार कुशवाहा, लक्ष्मी देवी, रोहित कुमार, अभिषेक कुशवाहा, रामचंद्र प्रसाद कुशवाहा, रामकृष्ण महतो, लोचन महतो, राजेश प्रसाद, अजय कुमार, अनिल कुमार एडवोकेट, महेश कुमार, दामोदर प्रसाद वर्मा, सुखदेव कुमार, धीरेंद्र कुमार, अजीत कुमार, महेश प्रसाद, कृष्ण कुमार, राजीव कुमार महतो, राजेश कुमार वर्मा, राजेंद्र महतो, विजय प्रसाद, रामचंद्र कुशवाहा, पंकज कुमार, विनोद महतो, भीम प्रसाद, देवनंदन प्रसाद, मनोज कुमार, बालेश्वर प्रसाद महतो, सुरेंद्र कुमार, बालेश्वर कुमार, शंभू कुमार, विशाल कुमार, प्रदीप कुमार कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse